विज्ञापन

बीजेपी ने 7 प्रभारियों का ऐलान किया, हरीश द्विवेदी युवा मोर्चा तो सतीश पूनिया को ST मोर्चा की कमान

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को 7 अलग-अलग मोर्चों के प्रभारी के नाम की घोषणा की है. बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा तो सतीश पूनिया को एसटी मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है.

बीजेपी ने 7 प्रभारियों का ऐलान किया, हरीश द्विवेदी युवा मोर्चा तो सतीश पूनिया को ST मोर्चा की कमान
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ पीएम मोदी.
NDTV
  • BJP ने संगठन स्तर पर सात नए मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति की है, जिसमें विभिन्न राज्यों के नेता शामिल हैं.
  • बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी को पार्टी के युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है, जो युवा सदस्य संभालेंगे.
  • राजस्थान के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को एसटी मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के स्तर पर नए सात अलग-अलग मोर्चों के प्रभारियों को नियुक्त किया है. इसमें बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा को प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा राजस्थान के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को एसटी मोर्चा को प्रभारी बनाया गया है. आंध्र प्रदेश में भाजपा की प्रदेश अध्‍यक्ष रहीं दग्गुबती पुरंदेश्वरी (डी. पुरंदेश्वरी) को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है. 

बीजेपी के प्रभारियों का ऐलान

  1. युवा मोर्चा- हरीश द्विवेदी
  2. महिला मोर्चा- डी. पुरंदेश्वरी
  3. एससी मोर्चा- संजय भाटिया
  4. ओबीसी मोर्चा - वैजयंत पांडा
  5. किसान मोर्चा - लाल सिंह आर्या 
  6. एसटी मोर्चा - सतीश पूनिया
  7. अल्पसंख्यक मोर्चा- गजेंद्र पटेल

एससी मोर्चा के प्रभारी बनाए गए संजय भाटिया हरियाणा से भाजपा के एक प्रमुख नेता हैं. वह वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं. भाजपा संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ओबीसी मोर्चा की प्रभारी बनाए गए बैजयंत पांडा ओड़िशा में भाजपा की बड़े नेता हैं. वह वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट से लोकसभा जीतने वाली बैजयंत पांडा की ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में बड़ी भूमिका रही है.

किसान मोर्चा के प्रभारी बनाए गए लाल सिंह आर्य मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. एमपी में उनकी गिनती भाजपा के एक बेहद वरिष्ठ, अनुभवी और प्रमुख दलित नेता के रूप में रही है. वह वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी भी रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता हैं. वो राजस्थान में भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. हरियाणा विधानसभा चुनाव में बतौर प्रभारी उन्होंने भाजपा की जीत की हैट्रिक पूरी करवाई थी. पूनिया अभी राज्यसभा सांसद हैं. अब उन्हें एसटी मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है. 

वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी बनाए गए गजेंद्र पटेल भाजपा के एक प्रमुख आदिवासी नेता है. वो मध्य प्रदेश के खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. वह वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री की बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

यह भी पढ़ें - यूपी चुनाव में बीजेपी के 125 विधायकों के टिकट काटने की तैयारी, आंतरिक सर्वे से चौकन्ना पार्टी, 2024 के नतीजों से सबक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, BJP Incharge, BJP Incharge List, BJP Incharge News, BJP Incharge News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com