विज्ञापन

पवन सिंह ने परिवार और खानदान से तोड़ा रिश्ता, फेसबुक पर लिखा- बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद, बहुत ही दुखी मन से लिख रहा हूं...

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ऐलान किया कि अब उनका पूरे परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं है. लेकिन बड़े भाई और मां के लिए वह हमेशा हाजिर रहेंगे.

पवन सिंह ने परिवार और खानदान से तोड़ा रिश्ता, फेसबुक पर लिखा- बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद, बहुत ही दुखी मन से लिख रहा हूं...
पवन सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- बहुत दुखी होकर ये पोस्ट लिख रहा हूं...
Social Media
नई दिल्ली:

भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा एमएलसी पवन सिंह ने रविवार 29 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की. अपनी पोस्ट में उन्होंने साफ कहा कि अब उनका अपने पूरे परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं रह गया है. उन्होंने लिखा कि घर के मामलों में उलझकर लोग वेद-शास्त्र तक भूल जाते हैं. बर्दाश्त की सीमा पार हो चुकी है, इसलिए वे बहुत दुखी होकर यह पोस्ट कर रहे हैं. पवन सिंह के इस पोस्ट ने उनके फैन्स को हैरान कर दिया है. यहां देखें पवन सिंह की पोस्ट-

पवन सिंह ने भोजपुरी समाज से माफी मांगी और साफ किया कि सिर्फ उनकी मां और बड़े भाई रानू सिंह को छोड़कर बाकी किसी से अब कोई नाता नहीं है. मां और भाई के लिए वे जिंदगी भर हाजिर रहेंगे. पवन सिंह ने अपनी पोस्ट में इस फैसले की वजह साफ नहीं बताई गई. हालांकि भोजपुरी सुपरस्टार के करीबी सोर्सेज के मुताबिक पिछले कुछ समय से परिवार के साथ मनमुटाव चल रहा था. पवन सिंह के साथ हमेशा रहने वाले चचेरे भाई रितिक सिंह से भी उन्होंने दूरी बना ली है. आरा में बन रहे उनके फार्म हाउस का काम भी अटका हुआ बताया जा रहा है. कहा जाता है कि पैसा भेजने के बावजूद निर्माण का काम आगे नहीं बढ़ रहा था. इसी बीच हाल ही में एक स्टेज शो में पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से माफी भी मांगी थी. उन्होंने अक्षरा को अपना बाबू-बच्चा बताया और कहा कि उनके पिता उनके भाई और माता भाभी जैसी हैं.

पत्नी ज्योति सिंह से चल रहा है तलाक का केस

पवन सिंह का दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. 2018 में दोनों की शादी हुई थी. कुछ समय बाद ही रिश्तों में खटास आ गई. ज्योति ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जबकि पवन सिंह ने इन आरोपों से इनकार किया. दोनों ने अलग-अलग तलाक की अर्जी दाखिल की है. बीच में सुलह की कोशिशें भी हुईं. 2024 के लोकसभा चुनाव में जब पवन सिंह निर्दलीय लड़े तो ज्योति ने उनके लिए प्रचार भी किया था, लेकिन बाद में फिर अलगाव की खबरें सामने आईं. ज्योति ने कोर्ट में 10 करोड़ रुपये और एक मकान गुजारा भत्ते के तौर पर मांगा है.

परिवार से रिश्ता तोड़ने को लेकर पवन सिंह की ताजा पोस्ट भोजपुरी इंडस्ट्री और उनके फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है. फिलहाल परिवार वाले पक्ष से कोई ऑफीशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh, Pawan Singh News, Hindi News, Bhojpuri News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com