विज्ञापन

‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है...’, मंच से पवन सिंह ने मांगी माफी, फिर फैंस से पूछ लिया ये सवाल

भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता और गायक पवन सिंह ने दुर्गा पूजा के अवसर पर मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह से सार्वजनिक मंच पर माफी मांगी.

‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है...’, मंच से पवन सिंह ने मांगी माफी, फिर फैंस से पूछ लिया ये सवाल
‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है...’, मंच से पवन सिंह ने मांगी माफी
NDTV

भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता और गायक पवन सिंह ने दुर्गा पूजा के अवसर पर मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह से सार्वजनिक मंच पर माफी मांगी. उन्होंने अक्षरा सिंह के माता-पिता को लेकर भी सम्मानजनक बातें कहीं. पवन सिंह के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों के बीच उनकी जोड़ी को लेकर चर्चा शुरू हो गई. दरअसल, मुंगेर जिले के कल्याणपुर स्थित ऐतिहासिक बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया था. इसमें प्रस्तुति देने पहुंचे पवन सिंह ने अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया. 

अक्षरा सिंह को बताया बाबू

इस दौरान उन्होंने अक्षरा सिंह के सुपरहिट गीतों को भी अपनी आवाज दी. कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के बीच शोरगुल होने पर पवन सिंह ने कुछ देर के लिए प्रस्तुति रोक दी. इसके बाद उन्होंने मंच से कहा, ''अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है. उनके पिताजी हमारे भइया हैं और उनकी माताजी मेरी भाभी हैं. मैंने सॉरी बोला ना. अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ.'' उनके इस बयान पर दर्शकों ने तालियां बजाईं.

फिर से चाहते हैं साथ में काम करना

इसके बाद पवन सिंह ने दर्शकों से पूछा कि कौन-कौन चाहता है कि अक्षरा सिंह और उनकी जोड़ी फिर से साथ दिखाई दे. इस पर कई दर्शकों ने हाथ उठाकर समर्थन किया. गौरतलब है कि कभी पर्दे पर हिट रही पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी अपने रिश्तों में आई खटास के बाद भी अक्सर चर्चा में रहती है. जिसके बाद दोनों ने लंबे समय तक साथ काम नहीं किया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh, Akshara Singh, Akshara Singh And Pawan Singh, Pawan Singh News, Pawan Singh Fact
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com