सनातन धर्म को लेकर उदयनिधि स्टालिन के विवादास्पद बयान पर बीजेपी ने विपक्षी गठबंधन पर हमला तेज कर दिया है. ताजा हमला पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा की ओर से आया है.जेपी नड्डा ने कहा कि डीएमके विपक्ष के घमंडिया गठबंधन के सबसे बड़े और मजबूत घटकों में से एक है. द्रमुक प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को खत्म करने की घोषणा की है. उन्होंने सनातन धर्म के उन्मूलन को वेक्टर जनित मलेरिया और डेंगू के उन्मूलन के बराबर बताया है. बीजेपी प्रमुख ने राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान पर भी सवाल उठाया.
"क्या मुंबई में इनकी यही रणनीति बनी?"
नड्डा ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘क्या मुंबई में (इनकी) यही रणनीति तैयार हुई है? क्या सनातम धर्म को समाप्त करना ही इनकी रणनीति है? क्या यह ‘‘घमंडिया गठबंधन'' की सोची समझी रणनीति है?''
-
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर
उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में नफरत का समान क्यों बिक रहा है, आपकी दुकान नफरत फैलाने का काम क्यों कर रही है? मैं आज ‘‘घमंडिया गठबंधन'' और उनके नेताओं से पूछना चाहता हूं कि उदयनिधि स्टालिन ने जो कहा है, क्या वह उनकी रणनीति का हिस्सा है? क्या आने वाले दिनों में वे (इंडिया गठबंधन) सनातन धर्म को समाप्त करने के मुद्दे को लेकर जनता के बीच चुनाव में जाने वाले हैं?''
नड्डा ने बीजेपी को वोट देने की अपील की
जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों एवं लोकसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए देश के लोगों का आह्वान किया, ‘‘घृणा एवं नफरत फैलाने वाले सनातन धर्म विरोधी इस विपक्षी ‘इंडिया' गठबंधन को (इन चुनावों में) क्या आप अपना वोट देंगें. इसे खारिज करना और भाजपा को जिताना है.''
डीएमके नेता ने क्या कहा था?
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) की युवा इकाई के सचिव एवं राज्य के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को समानता एवं सामाजिक न्याय के खिलाफ बताते हुए कहा कि इसे समाप्त किया जाना चाहिए.उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया, और डेंगू वायरस एवं मच्छरों से होने वाले बुखार से करते हुए कहा कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि नष्ट कर देना चाहिए.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं