- बीजेपी की राज्य इकाइयों ने राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्टर शेयर किए हैं
- दिल्ली बीजेपी ने राहुल गांधी के पोस्टर में स्वदेश और परदेश के बीच उनकी पसंद पूछी है
- मध्य प्रदेश बीजेपी ने पोस्टर में राहुल गांधी की विदेश यात्रा और चुनाव जीतने की को लेकर टिप्पणी की है
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कहां है? ये सवाल बीजेपी की अलग-अलग राज्य इकाइयां पूछ रही हैं. तमाम राज्य बीजेपी इकाइयों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे पोस्टर्स शेयर किए गए हैं, जिनमें राहुल गांधी पर कटाक्ष किया गया है. बीजेपी पूछ रही है कि राहुल बाबा हैं कहां? उनको कौन सी जगह पसंद है? बीजेपी ने ये भी पूछा है कि कांग्रेस नेता क्या विदेश गए हैं.
दिल्ली बीजेपी ने राहुल गांधी का पोस्टर शेयर कर लिखा है- राहुल बाबा को क्या पसंद है? स्वदेश या परदेश. इस पोस्टर पर हाथ में पासपोर्ट लिए राहुल शिप पर बैठे दिख रहे हैं. वहीं ऊपर शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश का एक पोस्टर भी है.
राहुल बाबा को क्या पसंद है?👇
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) June 25, 2026
Swades ❌ Pardesh ✅#WhereIsRahul pic.twitter.com/qUVFCQVrRx
मध्य प्रदेश बीजेपी की तरफ से शेयर पोस्टर में राहुल गांधी हाथ में एक पासपोर्ट लिए दिख रहे हैं, कैप्शन में लिखा है कि विदेश जाना चाहता हूं, लेकिन चुनाव जीतना भी जरूरी है.
विदेश की सैर करना है लेकिन चुनाव जीतना है...#WhereIsRahul pic.twitter.com/lFIL8yZ0ty
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) June 25, 2026
बीजेपी छत्तीसगढ़ की तरफ से जारी पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ लिखा है-कांग्रेस के कई बड़े नेता छत्तीसगढ़ में हैं. अगर उनको पता है कि राहुल कहां हैं, तो उनको हमें जरूर बताना चाहिए.
कांग्रेस के अनेक बड़े नेता छत्तीसगढ़ में हैं, यदि उन्हें पता हो कि राहुल कहाँ हैं, तो जरूर बताएँ।#WhereIsRahul pic.twitter.com/KESc6y5OzA
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) June 25, 2026
ओडिशा बीजेपी की तरफ से शेयर किए गए पोस्टर में लिखा है कि क्या नेता विपक्ष राहुल गांधी थाईलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं या भारत-विरोधी नए प्रोपेगैंडा अभियान के लिए किसी सीक्रेट यात्रा पर हैं?
#WhereIsRahul ?
— BJP Odisha (@BJP4Odisha) June 25, 2026
ଟୁରିଷ୍ଟର ରାହୁଲ ଗାନ୍ଧୀ ଥାଇଲ୍ୟାଣ୍ଡରେ ଛୁଟି କାଟୁଛନ୍ତି ନା ଭାରତ ବିରୋଧୀ ନୂଆ ପ୍ରଚାର ଅଭିଯାନ ପାଇଁ କୌଣସି ଗୁପ୍ତ ଯାତ୍ରାରେ ଅଛନ୍ତି? 🤔 pic.twitter.com/zxIfFZm38O
गोवा बीजेपी की तरफ से जारी पोस्टर में लिखा है कि क्या वे थाईलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं? या किसी सीक्रेट यात्रा पर भारत के खिलाफ नए प्रोपेगैंडा अभियान की योजना बना रहे हैं?
#WhereIsRahul? Enjoying a vacation in Thailand? Or on a secret trip planning a new propaganda campaign against India? 🤔 pic.twitter.com/f2e2EpyXJS
— BJP Goa (@BJP4Goa) June 25, 2026
तेलंगाना बीजेपी की तरफ से शेयर किए गए राहुल गांधी के पोस्टर में लिखा है कि- भारत की आलोचना करो, चीन का महिमामंडन करो, इसे दोहराओ. राहुल की विदेश नीति की कार्यशैली.
Criticize India.
— BJP Telangana (@BJP4Telangana) June 25, 2026
Romanticize China.
Repeat.
Rahul foreign policy playbook.#WhereIsRahul pic.twitter.com/RQp1aaN3oA
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं