- भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.
- केरल में सभी 140 विधानसभा सीटों पर नौ अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा और नतीजे चार मई को घोषित होंगे.
- BJP की सूची में के. सुरेंद्रन, नव्या हरिदास, एडवोकेट जॉर्ज कुरियन और राजीव चंद्रशेखर जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
Kerala Assembly Elections 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 47 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. केरल, बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को घोषणा निर्वाचन आयोग ने रविवार को की थी. चुनावी तारीखों के ऐलान के अगले ही दिन बीजेपी ने केरल के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में 47 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है. जिसमें के. सुरेंद्रन मंजेश्वर सीट से, नव्या हरिदास कोझिकोड उत्तर से, एडवोकेट जॉर्ज कुरियन कंजीरापल्ली से, वी. मुरलीधरन कझाकूट्टम से और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर नेमोम से उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे गए हैं.
केरल चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट में 47 नाम
भाजपा की पहली लिस्ट में मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन, उदमा सीट से मैनुअल मेलोथ, कन्हानगड सीट से बलराज एम, पय्यान्नूर सीट से एपी. गंगाधरन, अजिकोड सीट से के.के. विनोद कुमार, कन्नूर सीट से सी. रघुनाथ, मनंथवाडी (एसटी) सीट से पी. श्याम राज, सुल्तानबथेरी (एसटी) सीट से कविता ए.एस., वडकारा सीट से एडवोकेट के. दिलीप, कुट्टियाडी सीट से रामदास मनलेरी, नादापुरम सीट से सीपी. विपिन चंद्रन, क्विलांडी सीट से सी.आर. प्रफुल कृष्णन और पेराम्बरा सीट से एम. मोहनन मास्टर के नाम हैं.
पार्टी ने बलुस्सेरी (एससी) सीट से सी.पी. सतीशन, एलाथुर से टी. देवदास, कोझिकोड नॉर्थ से नव्या हरिदास, कोझिकोड साउथ सीट से टी. रनीश, बेपोर से एडवोकेट के.पी. प्रकाश बाबू और कुन्नामंगलम से वीके सजीवन को टिकट दिया है. साथ ही जहां शोरनूर से संकु टी. दास, ओट्टापालम से मेजर रवि, मलमपुझा से सी. कृष्णकुमार, पलक्कड़ सीट से सोभा सुरेंद्रन, चेलक्करा (एससी) से के. बालकृष्णन चुनाव लड़ेंगे, वहीं मनलूर से एडवोकेट केके अनीश कुमार, त्रिशूर से पद्मजा वेणुगोपाल, इरिंजालकुडा से संतोष चेराकुलम, देविकुलम (एससी) से एस. राजेंद्रन और पाला से शोन जॉर्ज को उम्मीदवार बनाया गया है.
भाजपा ने वैकोम (एससी) से के. अजित, कंजिरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, पूंजार से पीसी जॉर्ज, अंबलाप्पुझा से अरुण अनिरुद्धन, हरिपाड सीट से संदीप वचस्पति और चेंगन्नूर से एमवी गोपकुमार पर भरोसा जताया है.
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट, देखें कौन कहां से मैदान में



केरल में 9 अप्रैल को एक ही चरण में होगी वोटिंग
उल्लेखनीय हो कि केरल में इस बार एक ही चरण में मतदान होगा. राज्य की सभी 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं 4 मई को चुनावों के नतीजों का ऐलान होगा. केरल की राजनीति में क्या वाम गठबंधन (LDF) अपनी हैट्रिक पूरी करेगा या कांग्रेस नीत (UDF) सत्ता में वापसी करेगी, ये भी चुनाव के नतीजे जारी होने के साथ ही साफ हो जाएगा.
यह भी पढ़ें - केरल में कांटे की टक्कर, असम में चमत्कार, तमिलनाडु में स्टालिन और बंगाल में भगवान भरोसे कांग्रेस की चुनौतियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं