भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. केरल में सभी 140 विधानसभा सीटों पर नौ अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा और नतीजे चार मई को घोषित होंगे. BJP की सूची में के. सुरेंद्रन, नव्या हरिदास, एडवोकेट जॉर्ज कुरियन और राजीव चंद्रशेखर जैसे बड़े नाम शामिल हैं.