विज्ञापन

छह घंटे में तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस, ज्ञानेश के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष तो बचाव में बीजेपी की ‘हैट्रिक’

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि चुनाव नतीजे इसलिए कांग्रेस के खिलाफ आते रहे हैं क्योंकि राहुल गांधी ने कभी मेहनत नहीं की.

छह घंटे में तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस, ज्ञानेश के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष तो बचाव में बीजेपी की ‘हैट्रिक’
  • राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में विपक्ष ने चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन किया
  • भाजपा ने छह घंटे के भीतर तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के दोहरे रवैये पर आरोप लगाए और आयोग का समर्थन किया
  • भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को कामचोर बताया और कहा कि मेहनत न करने की वजह से कांग्रेस हारी
नई दिल्ली:

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के नेता सड़कों पर उतरे हैं. राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की ओर ही मार्च कर दिया और पुलिस ने उन्हें इमारत में जाने से पहले ही रोक लिया. इस तरह दिल्ली के लुटियंस जोन में फिलहाल चुनाव आयोग के मसले पर सड़कें अखाड़ा सी बन गई हैं. इस बीच नैरेटिव की जंग में भाजपा भी पीछे नहीं रहना चाहती. इसलिए भाजपा ने आज 6 घंटे के अंदर तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं और राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला. भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का यह दोहरा रवैया है. पहले उसने खुद ही डुप्लिकेट और मृत वोटरों के लिस्ट में होने की बात उठाई थी. अब खुद ही SIR के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है.

चुनाव आयोग पर विपक्ष सीधा हमला बोल रहा है तो उसका जवाब भाजपा की ओर से आ रहा है. मंगलवार को विपक्ष सड़कों पर था तो वहीं भाजपा के तीन प्रवक्ताओं ने 6 घंटे के अंदर ही तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डालीं. सबसे पहले सुबह 10 बजे के करीब संबित पात्रा सामने आए. फिर दोपहर 1 बजे सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया से बात की और अब कुछ देर पहले ही प्रदीप भंडारी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग के मसले पर बात की. इस तरह कांग्रेस और विपक्ष के प्रदर्शन की काट के लिए भाजपा ने भी तीन बार मीडिया से बात की. माना जा रहा है कि मीडिया में एकतरफा नैरेटिव न बनने पाए, इसलिए भाजपा ने कुछ घंटों के अंदर ही तीन बार बात की.

सुधांशु त्रिवेदी ने तो चुनाव आयोग का बचाव करते हुए राहुल गांधी को ही कामचोर बता दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजे इसलिए कांग्रेस के खिलाफ आते रहे हैं क्योंकि राहुल गांधी ने कभी मेहनत नहीं की. उन्होंने कहा कि 2004 के बाद से अब तक किसी भी विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने कभी एक सप्ताह का वक्त भी नहीं दिया. ऐसे में अब वहां के नतीजों के लिए कांग्रेस को परेशान नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि असल में तो राहुल गांधी कामचोर हैं और उसका कामचोरी को वोटचोरी का नाम दे रहे हैं. इस तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैट्रिक लगाकर भाजपा ने चुनाव आयोग का बचाव करने की कोशिश की है.

यही नहीं प्रदीप भंडारी तो एक नए दावे के साथ आए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक पोस्ट में आरोप लगाया था कि पुलिस ने महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की थी. लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सच्चाई बताई है. उन्होंने कहा कि पुलिस का कहना है कि यह वीडियो AI की मदद से नदीम अहमद नाम के कॉन्टेंट क्रिएटर ने तैयार किया था. झूठ आज पकड़ा गया है. उस पर राहुल गांधी पूरी तरह खामोशन हैं. इनका यह पैटर्न है और कांग्रेस का पूरा ईको-सिस्टम यही है कि झूठे नैरेटिव के जरिए देश के लोकतंत्र में अराजकता फैला दी जाए.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress News, Congress News In Hindi, Gyanesh Kumar, Gyanesh Kumar CEC, Gyanesh Kumar Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com