विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2026

UP News: बिजली बिल बकाये में पूरा सरचार्ज माफ, मूलधन में 20 फीसदी छूट, बिजली चोरी का केस भी खत्म होगा

UP News: उत्तर प्रदेश बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत विद्युत उपभोक्ताओं को 100 फीसदी ब्याज माफी के साथ मूलधन में भी भारी छूट का ऑफर दिया जा रहा है. 32 लाख विद्युत उपभोक्ता इस माफी योजना का लाभ उठा चुके हैं.

UP News: बिजली बिल बकाये में पूरा सरचार्ज माफ, मूलधन में 20 फीसदी छूट, बिजली चोरी का केस भी खत्म होगा
Uttar Pradesh Bijli Rahat Yojana: उत्तर प्रदेश बिजली बिल राहत योजना

Bijli Bill Rahat Yojana in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल राहत योजना लेकर आई है. इसमें बिजली बिल बकायेदारों को भारी छूट का ऑफर दिया गया है. सरचार्ज में 100 फीसदीव छूट के साथ बकाया मूलधन में भी कमी की जाएगी. साथ ही बिजली चोरी का केस भी खत्म किया जा सकता है.यूपी बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत उपभोक्ताओं को बिजली बकाया में छूट की अवधि बढ़ा दी गई है. उपभोक्ता 4 जनवरी से 31 जनवरी तक द्वितीय चरण में पंजीकरण करा सकते हैं और लाभ उठा सकते हैं. पहले चरण में 32 लाख ग्राहक इस योजना का फायदा उठा चुके हैं. 

छोटे बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा

इस योजना के तहत घरेलू उपभोक्ता, जिनका लोड 2 किलोवाटर तक है, उन्हें इसका फायदा मिलेगा. जबकि 1 किलोवाट तक के दुकानदार भी एकमुश्त समाधान योजना के दायरे में होंगे.इसमें बिजली बकाया में 100 फीसदी सरचार्ज में माफी मिलेगी. जबकि बकाया के मूलधन में भी 20 फीसदी तक की छूट दी जाएगी. बिजली बकाये की रकम को आसान किस्तों यानी ईएमआई में भुगतान करने की सुविधा भी दी जा रही है.

बिजली मीटर रीडिंग भी दुरुस्त होगी

बिजली विभाग की ओर से बढ़े हुए बिजली बिल को औसत खपत के अनुसार कम कराने का अवसर भी दे रहा है. इससे विद्युत उपभोक्ताओं की ज्यादा बिजली बिल आने और मीटर तेजी से भागने जैसी आशंकाएं भी दूर होंगी. बिजली चोरी के दर्ज मुकदमों में भी राहत देते हुए बकाया चुकाने का मौका भी दिया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- आज से घर बैठे फटाफट बुक होगा ट्रेन टिकट, रेलवे का 8 घंटे वाला नियम लागू, आधार से मिलेगा फायदा

हेल्पलाइन नंबर 1912 डॉयल करें

अगर बिजली उपभोक्ता को किसी तरह का संदेह या सवाल मन में है तो वो बिजली विभाग का 1912 हेल्पलाइन नंबर डायल कर जानकारी ले सकता है. बिजली विभाग जाकर भी जानकारी ली जा सकती है.

बिजली राहत योजना में ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें

उपभोक्ता बिजली बकाया में छूट के लिए WWW.UPPCL.ORG, UPPCL Consumer App, बिजली विभाग के कार्यालय, फिनटेक एजेंसी के एजेंट, मीटर रीडर या जनसेवा केंद्र के जरिये भी आवेदन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- Ola,Uber को टक्कर देने आ गया Bharat Taxi,ड्राइवरों की बढ़ेगी कमाई, यात्रियों का सफर होगा सस्ता, जानें कितना होगा किराया

बिजली बिल राहत योजना आवेदन का पंजीकरण शुल्क 

बिजली बकाये में छूट के लिए दो हजार रुपये का पंजीकरण शुल्क रखा गया है. ये धनराशि भी आपके बकाया बिजली बिल में समायोजित कर दी जाएगी. उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड 1 फरवरी से 28 फरवरी तक तीसरा चरण भी चलाएगा, लेकिन इसमें छूट उतनी ही मिलेगी, ये तय नहीं है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bijli Bill Rahat Yojana 2026, Bijli Chori, Electricity Bill Defaulters, UP Electricity Consumers, Power Tariff
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com