बिहार के सीतामढ़ी से पुलिस पर हमले का एक वीडियो सामने आया है. जहां ग्रामीणों ने अचानक से पुलिस पर हमला बोल दिया और पुलिसकर्मियों को मौके से भागने पर मजबूर कर दिया. ये घटना सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र के भिट्ठा गांव की बताई जा रही है. घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि लोगों ने किस तरह से पुलिस को घेरकर उनपर हमला किया. वीडियो में ग्रामीण पुलिस और पुलिस के वाहनों पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस और पुलिस वाहन पर जमकर लाठी-डंडे बरसा रहे हैं.
ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से किया पुलिस पर हमला, तोड़ डाली गाड़ी, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी#Bihar pic.twitter.com/KJVHOJvZYO
— NDTV India (@ndtvindia) February 22, 2023
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या है पूरा मामला
तीन दिन पूर्व भिट्ठा गांव में संदेहास्पद स्थिति में सहनी के पुत्र मुकेश सहनी की मौत हो गई थी. जिसे गांव के लोग हत्या बता रहे हैं. गुस्साए गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया और प्रदर्शन करने लगे. प्रदर्शन के कारण सड़क पर जाम हो गया था. जाम की सूचना मिलने पर पुपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया गया. लेकिन इस दौरान उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया गया. इतना ही नहीं वाहनों को भी क्षतिग्रस्त करने लगे. ऐसे में पुलिस को वहां से भागना पड़ा.
"क्या...? जजों के GPF खाते बंद...?" : पटना HC जजों के खाते बंद होने पर चौंके CJI, सुनवाई शुक्रवार को
पुलिस ने किया केस दर्ज
इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 54 नामजद लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जानकारी के अनुसार 10 महिला सहित 25 को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं