विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में गूंजा ट्रंप और मादुरो का नाम, जानें बिहार SIR पर सुनवाई में क्यों हुआ अमेरिका का जिक्र

चुनाव आयोग ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को ट्रायल के लिए उठा सकते हैं और अब ग्रीनलैंड पर कब्ज़े की बात कर रहे हैं. और यहां याचिकाकर्ता उसी प्रणाली को भारत में लागू आयात करना चाहते हैं

सुप्रीम कोर्ट में गूंजा ट्रंप और मादुरो का नाम, जानें बिहार SIR पर सुनवाई में क्यों हुआ अमेरिका का जिक्र
सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप-मादुरो का जिक्र
  • सुप्रीम कोर्ट में चुनावी मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की संवैधानिक वैधता पर याचिकाओं की सुनवाई हुई
  • चुनाव आयोग ने अमेरिकी न्यायिक प्रक्रिया और डोनाल्ड ट्रंप के उदाहरण देकर याचिकाकर्ताओं के दावों पर सवाल उठाए
  • आयोग ने कहा कि आरपी एक्ट की धारा 21(3) के तहत SIR का आदेश देना और प्रक्रिया तय करना उनका अधिकार है
नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को चुनावी मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन SIR की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई.  इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी न्यायिक प्रक्रिया का मुद्दा खूब गूंजा. जिसके बाद चुनाव आयोग ने याचिकाकर्ताओं द्वारा अमेरिकी अदालतों के फैसलों पर भरोसा किए जाने पर सवाल उठाए और इसके लिए अमेरिका की हालिया घटनाओं का हवाला दिया.

ये भी पढ़ें- नागरिकता की जांच के अधिकार का जिक्र नहीं है... बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

SIR पर सुनवाई में अमेरिका का जिक्र

चुनाव आयोग की तरफ से पेश सीनियर एडवोकेट राकेश द्विवेदी ने दलील दी कि जब अमेरिका में ही ड्यू प्रोसेस ऑफ लॉ का पालन नहीं हो रहा है, तो वहां के न्यायिक फैसलों को भारत में लागू करने की बात नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि अमेरिकी अदालतों के फैसलों का हवाला दिया जा रहा है. लेकिन अमेरिका में खुद ड्यू प्रोसेस कहां है?

वकील ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को ट्रायल के लिए उठा सकते हैं और अब ग्रीनलैंड पर कब्ज़े की बात कर रहे हैं. और यहां याचिकाकर्ता उसी प्रणाली को भारत में आयात करना चाहते हैं.

SIR पर चुनाव आयोग की दलील

ECI ने कहा कि जब वह आरपी एक्ट की धारा 21(3) के तहत SIR का आदेश देता है, तो उसकी प्रक्रिया तय करने का अधिकार भी उसी के पास होता है. वकील ने कहा कि “धारा 21(3) के तहत यह अनिवार्य नहीं है कि हर SIR एक जैसी प्रक्रिया से हो. पिछले 20 वर्षों से SIR नहीं हुआ था और अब जरूरत के चलते किया जा रहा है.

इस पर CJI सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर आपकी 21(3) वाली दलील मान ली जाए, तो मामला यहीं खत्म हो जाता है. फिर कैसे और किस तरह, सब कुछ आप ही तय करेंगे.

पारदर्शिता और तकनीकी प्रक्रिया का दावा

अदालत में चुनाव आयोग ने दावा किया कि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही है. आयोग ने कहा कि हमने 5 करोड़ से अधिक SMS भेजे हैं. प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया गया है. उन्होंने यह भी दलील दी कि जिन लोगों पर SIR का वास्तविक असर पड़ा है, वे अदालत नहीं आए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि अदालत के समक्ष राजनीतिक दलों से जुड़े लोग हैं. व्यक्तिगत अधिकारों की बात ऐसे की जा रही है जैसे प्रभावित व्यक्ति खुद यहां मौजूद हों.

लेखक के बारे में
img
आशीष भार्गव
Senior Editor – Legal News
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suprem Court, Bihar Sir, Bihar Sir Hearing In Supreme Court, Donald Trump, Trump Maduro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com