विज्ञापन

बिहार में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, गर्मी के कारण 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगे स्कूल

बिहार में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. अत्यधिक तापमान के कारण कल से सभी स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे.

बिहार में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, गर्मी के कारण 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगे स्कूल
  • बिहार में बढ़ती गर्मी के कारण सभी स्कूलों का समय सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 तक निर्धारित किया गया है.
  • नई व्यवस्था के तहत स्कूल सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 तक मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे..
  • विद्यालयों में दोपहर बारह बजे तीस बजे बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी और शिक्षक बाद में विद्यालय छोड़ेंगे.

बिहार में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. अत्यधिक तापमान के कारण कल से सभी स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे. नई व्यवस्था के तहत स्कूल सुबह 6:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे. दोपहर 12:30 बजे बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी, जबकि शिक्षक उसके बाद विद्यालय से प्रस्थान करेंगे. यह व्यवस्था ग्रीष्म अवकाश तक लागू रहेगी. ग्रीष्म अवकाश समाप्त होने के बाद स्कूल पहले की तरह सुबह 9:30 बजे से संचालित किए जाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

समय सारणी

  • 6:30 AM- विद्यालय शुरू होने का समय
  • 6:30 AM - 7:00 AM प्रार्थना आदि
  • 7:00 AM - 7:40 AM पहली घंटी
  • 7:40 AM - 8:20 AMदूसरी घंटी
  • 8:20 AM - 9:00 AM तीसरी घंटी
  • 9:00 AM - 9:40 AM मध्यांतर (प्रारंभिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन)
  • 9:40 AM - 10:20 AM चौथी घंटी
  • 10:20 AM - 11:00 AM पांचवीं घंटी
  • 11:00 AM - 11:40 AM छठी घंटी
  • 11:40 AM - 12:20 PM सातवीं घंटी (छात्रों की छुट्टी 12:20 PM)
  • 12:20 PM - 12:30 PM शिक्षकों द्वारा गृह कार्य की समीक्षा और अगले दिन की कार्य योजना
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar School Timings, Bihar Government School Timings, Bihar School New Timings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com