विज्ञापन

'समझौते पर राजी नहीं हुए, तो कुछ भी नहीं बचेगा...', ईरान को ट्रंप की नई चेतावनी

28 फरवरी से शुरू हुआ अमेरिका-ईरान युद्ध सीजफायर की वजह से रुका हुआ है, मगर ये कब टूट जाए किसी को नहीं पता. हां, दोनों पक्ष कूटनीतिक तरीके से एक-दूसरे पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं.

'समझौते पर राजी नहीं हुए, तो कुछ भी नहीं बचेगा...', ईरान को ट्रंप की नई चेतावनी
ट्रंप ने आज ईरान को फिर धमकी दी.
  • अमेरिका ने ईरान को युद्ध समाप्त करने के लिए पांच शर्तें भेजी हैं, जिनमें कड़ी मांगें शामिल हैं
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को जल्द कदम उठाने की धमकी दी और समय को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है
  • पेंटागन के शीर्ष अधिकारी ईरान पर सैन्य हमले के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं, यदि कूटनीति विफल होती है

आज ही खबर आई कि अमेरिका ने ईरान को युद्ध समाप्त करने के लिए फिर से अपनी 5 शर्तें भेजी हैं. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ी धमकी दे दी है. अपने ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, 'ईरान के लिए समय तेजी से बीत रहा है, और उन्हें जल्द से जल्द कदम उठाने होंगे, वरना उनका कुछ भी शेष नहीं बचेगा. समय अत्यंत महत्वपूर्ण है!'

इससे पहले द न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कूटनीतिक रास्ते बंद होते हैं, तो अमेरिकी राष्ट्रपति सैन्य ताकत का इस्तेमाल करते हुए ईरान पर फिर से बड़े हवाई हमले (एयर स्ट्राइक्स) शुरू कर सकते हैं. इसके लिए पेंटागन के शीर्ष अधिकारी और सैन्य प्लानर्स पूरी मुस्तैदी से खाका तैयार करने में जुट गए हैं.

आज ही ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने वे 5 शर्तें बताई हैं और उसका दावा है कि ये शर्तें अमेरिका ने ईरान के बातचीत के प्रस्तावों के जवाब में रखी हैं. अमेरिका की 5 शर्तें भी जान लीजिए...

  • अमेरिका किसी भी तरह के मुआवजे या हर्जाने का भुगतान नहीं करेगा.
  • ईरान को अपना 400 किलो एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका को सौंपना होगा.
  • ईरान की सिर्फ ही न्यूक्लियर फैसेलिटी एक्टिव रहेगी.
  • ईरान की जब्त संपत्तियों को रिलीज नहीं किया जाएगा. यहां तक 25% भी नहीं.
  • सभी मोर्चों पर युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत करना होगा.

इससे पहले ईरान ने अपनी 5 शर्तें अमेरिका को भेजी थीं, मगर ट्रंप ने उसे बकवास करार दिया था. अब उन्होंने फिर से ईरान को नई शर्तों के साथ धमकी भी भेज दी है. नीचे जानिए ईरान की क्या थीं शर्तें..

  • सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म होना चाहिए, खासकर लेबनान में.
  • ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाना होगा.
  • ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों को रिलीज करना होगा.
  • युद्ध से हुए नुकसान के लिए मुआवजा या हर्जाना देना होगा.
  • होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की संप्रभुता को मान्यता देना होगा.

28 फरवरी से शुरू हुआ अमेरिका-ईरान युद्ध सीजफायर की वजह से रुका हुआ है, मगर ये कब टूट जाए किसी को नहीं पता. हां, दोनों पक्ष कूटनीतिक तरीके से एक-दूसरे पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं और किसी भी तरह अपनी शर्तों पर युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें-

स्वीडन ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, 'रॉयल ​​ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस' से किया सम्मानित

नीदरलैंड्स में भारत में प्रेस और अल्पसंख्यकों की आजादी पर जब पूछा गया सवाल-विदेश मंत्रालय सचिव ने दिया ये जवाब

ट्रंप और शी जिनपिंग में हो गई डील, चीन ने पहली बार बताया अमेरिका से किन मुद्दों पर बनी सहमति

भारत-बांग्लादेश के बीच दिसंबर में खत्म हो रही गंगा जल संधि, रिन्यू की शर्तों को लेकर दोनों देशों में मतभेद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran, America, Trump, Trump Warning To Iran, Trump Today Warning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com