Bihar New CM Name Announcement News Live, Nitish Kumar Resignation Updates, बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. इसके साथ ही सम्राट चौधरी के लिए बिहार का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है. वहीं, विधानमंडल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है. सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं पिछले तीस सालों से राजनीतिक कार्यकर्ता हूं. मेरे दायित्व बदलते रहते हैं, लेकिन मैं बिहार के लिए काम कर रहा हूं और आगे भी बिहार के लिए काम करता रहूंगा.
Bihar New CM Name Announcement Today | Nitish Kumar Resignation Patna | NDA Party Meeting News Live Updates
यह भी पढ़ें- बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा? ऐलान आज, जानें कौन-कौन से चेहरे रेस में सबसे आगे
यह भी पढ़ें- कर्ज का बोझ, वेतन का इंतजार... बिहार को नया CM तो मिल जाएगा, पर मुंह बाए सामने खड़ी हैं ये चुनौतियां
यह भी पढ़ें- 'जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार...', CM के रूप में अपने अंतिम संबोधन में भावुक हुए नीतीश कुमार
पटना में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बड़ी तैयारियां
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बड़ी तैयारियां की गई हैं. बिहार सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए 20 अधिकारियों की तैनाती की है. ये सभी अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लायज़न ऑफिसर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. बाहरी राज्यों से आने वाले मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, वीआईपी और अन्य विशिष्ट अतिथियों की व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी इन्हीं अधिकारियों को सौंपी गई है. सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सभी अधिकारी 14 अप्रैल 2026 से पटना में ड्यूटी पर रहेंगे. कार्यक्रम के समापन के बाद सभी अधिकारी अपने-अपने मूल पद पर वापस लौट जाएंगे.
बिहार में कल शपथ ग्रहण समारोह
कल सुबह 11 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे. इस समारोह में कुल तीन ही लोग शपथ लेंगे. जदयू की ओर से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं, मंत्रिमंडल का विस्तार 5 मई के बाद होने की संभावना जताई जा रही है. माना जा रहा है कि बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा.
सम्राट चौधरी के CM बनने पर जेडीयू विधायक अनंत कुमार सिंह ने क्या कहा?
बिहार एनडीए विधानसभा दल के नेता सम्राट चौधरी के चुने जाने पर जेडीयू विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा कि अच्छा काम होगा. नीतीश जी जो भी आदेश देंगे, उसका पालन होता रहेगा. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा, "हां।"
सम्राट चौधरी विकसित बिहार के संकल्प पर काम करेंगे... जेडीयू अध्यक्ष उमेश सिंह
जेडीयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने एनडीए विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी के चुने जाने पर कहा कि सम्राट चौधरी एनडीए विधायक दल के नेता चुने गए हैं. सम्राट चौधरी विकसित बिहार के संकल्प पर काम करेंगे, बिहार के विकास के लिए काम करेंगे. वे हमारे नेता नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल को आगे बढ़ाएंगे. इसमें कोई शक नहीं कि नीतीश कुमार जैसे नेता युग में एक बार ही पैदा होते हैं, ऐसे नेता की कमी जरूर खलेगी. निशांत कुमार हमारी पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.
नीतीश जी के मार्गदर्शन में काम करूंगा... सम्राट चौधरी
बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि बीजेपी के लिए बहुत गर्व का पल है. बीजेपी से बिहार को पहला सीएम मिला है. और बिहार से पहला भाजपा का अध्यक्ष मिला. नीतीश जी का मार्ग दर्शन बना रहेगा. सम्राट ने कहा कि नीतीश का आशीर्वाद मुझे मिला है. मैं मोदी जी का धन्यवादी करता हूं. नीतीश जी के मार्गदर्शन में काम करूंगा.
बिहार को सम्राट चौधरी आगे बढ़ाएंगे : उपेंद्र कुशवाहा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी के NDA विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा, "बिहार को सम्राट चौधरी आगे बढ़ाएंगे, हम सबका भरोसा उनके साथ है. वे अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन करेंगे, सर्वसम्मति से उनका चुनाव हुआ है."
बिहार को सम्राट चौधरी आगे बढ़ाएंगे : उपेंद्र कुशवाहा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी के NDA विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा, "बिहार को सम्राट चौधरी आगे बढ़ाएंगे, हम सबका भरोसा उनके साथ है. वे अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन करेंगे, सर्वसम्मति से उनका चुनाव हुआ है."
जेडीयू विधायक लेशी सिंह ने कहा- नीतीश कुमार सम्राट चौधरी को अपना आशीर्वाद देते रहेंगे
बिहार एनडीए विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी के चुने जाने पर जेडीयू विधायक लेशी सिंह ने कहा कि उनके (नीतीश कुमार) पदचिन्हों पर चलते हुए, उनके द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा. यह एक भावुक क्षण है. लेकिन उन्होंने (नीतीश कुमार) एक राजनीतिक निर्णय लिया है, इसलिए हम उनके साथ खड़े हैं. उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे सम्राट चौधरी को अपना आशीर्वाद देते रहेंगे. उनका मार्गदर्शन, सहयोग और सुझाव हमेशा बिहार के हित में होंगे.
सम्राट चौधरी ने लोकभवन पहुंचकर पेश किया नई सरकार बनाने का दावा
🔴#BREAKING | सम्राट चौधरी ने राजभवन पहुंचकर पेश किया नई सरकार का दावा#BiharPolitics | #NDA | #SamratChoudhary | @malhotra_malika pic.twitter.com/oqAhHq0G8y
— NDTV India (@ndtvindia) April 14, 2026
लोक भवन पहुंचे बिहार बीजेपी के नेता, सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश
बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए विनोद तावड़े और शिवराज सिंह बिहार के लोक भवन पहुंचे हैं.
सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में बिहार का विकास होगा : तारकिशोर प्रसाद
बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने सम्राट चौधरी के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा कि भाजपा विधानमंडल के नेता के तौर पर सम्राट चौधरी को चुना गया है, NDA के नेता के रूप में उन्हें चुना जाएगा. उनके मार्गदर्शन में बिहार का विकास होगा.
एनडीए विधानमंडल दल की बैठक शुरू
बिहार में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक शुरू हो गई है. एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को माला पहनाया है. सम्राट चौधरी एनडीए विधायक दल के नेता चुने जाएंगे.
एनडीए के मुख्यमंत्री का बनना अत्यंत हर्ष का विषय : BJP नेता सैयद शाहनवाज हुसैन
BJP नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने सम्राट चौधरी के भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर कहा कि सम्राट चौधरी का भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाना अत्यंत हर्ष का विषय है. वे एनडीए के नेता भी चुने जाएंगे. वे नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. एनडीए की सरकार थी, एनडीए की सरकार है, एनडीए के मुख्यमंत्री का बनना अत्यंत हर्ष का विषय है.
पटना में लगा सम्राट चौधरी का पोस्टर

मैथिली ठाकुर ने सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं दी
BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने सम्राट चौधरी के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा कि सम्राट चौधरी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.
#WATCH | पटना: भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने सम्राट चौधरी के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा, "सम्राट चौधरी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" pic.twitter.com/vxFcWXxLqB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संजय झा का बयान
जदयू के संसद संजय झा ने नीतीश के इस्तीफे पर कहा कि कानून-व्यवस्था की बहाली से लेकर सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया, हर क्षेत्र में उन्होंने एक मजबूत नींव रखी. महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किए गए उनके प्रयासों ने बिहार की पहचान को एक नई दिशा दी. उन्होंने सत्ता को कभी साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम माना और यही उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता रही. आज भले ही एक पद का अध्याय पूरा हो रहा है, लेकिन उनका मार्गदर्शन और दृष्टि आगे भी बिहार के विकास की दिशा तय करती रहेगी. एक अध्याय पूरा हुआ लेकिन यात्रा जारी है.
Samrat Choudhary New Bihar CM Live Updates: सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम, इस बार बीजेपी ने नहीं चौंकाया
इस बार बीजेपी ने सीएम के नाम के ऐलान को लेकर चौंकाया नहीं. सम्राट चौधरी ऐसा नाम थे जिसपर राजनीतिक पंडितों और जानकारों ने पहले ही मुहर लगा दी थी. लगा कि भाजपा चौंकाएगी पर विजय सिन्हा ने बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव आगे किया. खुद नीतीश कुमार भी कई बाक मंच से उनके नाम का इशारा कर चुके थे.
Bihar New CM Live Updates: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए सीएम,बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए
बिहार के नए सीएम का नाम का ऐलान लगभग हो गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में विजय सिन्हा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसके बाद यह क्लियर हो गया कि सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुखिया होंगे.
Bihar New CM Live Updates: सम्राट चौधरी को नई जवाबदेही की बधाई... उपेंद्र कुशवाहा की इस पोस्ट से हलचल
बिहार के नए सीएम का नाम अभी पुकारा जाना बाकी है पर उससे पहले उपेंद्र कुशवाहा की एक एक्स पोस्ट ने हलचल बढ़ा दी है. उपेंद्र कुशवाहा ने सीधे तो नहीं लिखा पर कहा कि नई जवाबदेही के लिए सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढ़ेरों शुभकामनाएं.
नयी जवाबदेही के लिए श्री सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढ़ेरों शुभकामनाएं। pic.twitter.com/mTJvPcJ88N
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLM) April 14, 2026
Nitish Kumar Resignation Live Updates: नीतीश कुमार के इस्तीफे की तस्वीरें आईं सामने

Bihar New CM Live Updates: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद पटना में बीजेपी विधायक दल की बैठक
बिहार के नए सीएम के ऐलान का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. एनडीए विधायक दल की बैठक से पहले पटना भाजपा दफ्तर में बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सम्राट चौधरी,शिवराज सिंह चौहान, सांसद रविशंकर प्रसाद, सहित कई नामी लोग उपस्थित हैं.
Nitish Kumar Resignation Live Updates: पटना से पार्लियामेंट तक, नीतीश कुमार के राजनीतिक करियर पर एक नजर

Nitish Kumar Resignation Live Updates: बिहार सीएम पद से नीतीश कुमार का इस्तीफा
नीतीश कुमार ने सीएम पद से अपना इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के बाद नीतीश लोकभवन से निकल गए हैं. उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौं दिया है. आज शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक है जिसके बाद बिहार को अपना नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा.
Bihar CM Name Announcement LIVE Updates:लोकभवन के लिए निकले नीतीश कुमार, कुछ देर में इस्तीफा
बिहार के सीएम पद से नीतीश कुमार थोड़ी देर में इस्तीफा सौंप देंगे. वे लोकभवन पहुंच चुके हैं. वहां पहुंचकर नीतीश राज्यपाल से मिलेंगे और अपना इस्तीफा सौंप देंगे.
Bihar CM Name Announcement LIVE Updates: कुछ देर में सीएम नीतीश का इस्तीफा,नितिन नवीन, शिवराज सिंह और सम्राट चौधरी पहुंचे मुख्यमंत्री आवास
नितिन नवीन, शिवराज सिंह और सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुके हैं. कुछ देर में नीतीश कुमार लोक भवन जाएंगे. वहां वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे.
Bihar CM Name Announcement LIVE Updates:अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा... बिहार सीएम पर मंत्री संज सिंह
बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा,“कैबिनेट बैठक के बाद सब कुछ साफ़ हो जाएगा। मीडिया में जो भी रिपोर्टिंग हो रही है, वह सिर्फ़ अटकलों पर आधारित है. मुख्यमंत्री के चेहरे और अन्य बड़े फैसलों को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा.उसके बाद ही सब कुछ सभी के लिए साफ होगा,चाहे वह मीडिया हो या जनता.”
Bihar CM Name Announcement LIVE Updates:जब नीतीश ने सभी मंत्रियों से पूछा - ' मेरा फ़ैसला सही है न ' !
चंद महीनों को छोड़कर पिछले 20 सालों से बिहार की गद्दी पर काबिज नीतीश कुमार ने आज अपने कैबिनेट की अंतिम बैठक की अध्यक्षता की.आज वो अपने पद से इस्तीफा दे देंगे जिसके बाद बीजेपी के नेतृत्व में बिहार में पहली सरकार कल अस्तित्व में आ जाएगी. आज कैबिनेट की बैठक में नजारा बेहद गमगीन था.बैठक में नीतीश कुमार ने अपना विदाई भाषण दिया जो करीब 6 मिनट का था.अपने भाषण में नीतीश ने सहयोग के लिए सबका धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी शक्ति और क्षमता के अनुरूप काम करने की कोशिश की.नीतीश कुमार के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय चौधरी ने कैबिनेट की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया. रिपोर्ट-अखिलेश शर्मा
Bihar CM Name Announcement LIVE Updates:बिहार को मिलेगा नया सीएम, नीतीश कुमार हैं विकास पुरुष : मैथिली ठाकुर
बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान मंगलवार को हो सकता है.राज्य में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है.इसके लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनकर बिहार भेजा गया है.दोपहर दो बजे से भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है.बिहार के मुख्यमंत्री के घोषणा पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, "आज सब स्पष्ट हो जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सभी लोग विकास पुरुष के नाम से जानते हैं.आज हम बिहार में स्वतंत्रता से रह पा रहे हैं तो ऐसा नीतीश कुमार के कारण है."
Bihar CM Name Announcement LIVE Updates:सीएम नीतीश के साथ अंतिम कैबिनेट बैठक के बाद क्या बोले उनकी सरकार के मंत्री?
राज्य सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने बैठक को विशेष बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने करीब दो दशकों तक राज्य की सेवा की है और उनके कार्यों को लंबे समय तक याद रखा जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री इस्तीफा देने की तैयारी में हैं और इसके लिए राज्यपाल से समय लिया गया है. राज्य के मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार की जनता का भरोसा कायम रखा और राज्य को मजबूत तथा समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य किया.उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद भी कुमार मार्गदर्शक की भूमिका में बने रहेंगे.
मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि कुमार के नेतृत्व में राज्य में आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन देखने को मिला है और भविष्य में भी उनका योगदान जारी रहेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्यसभा के माध्यम से भी वह बिहार से जुड़े मुद्दों को उठाते रहेंगे. मंत्री संजय सिंह ने कहा कि यह नीतीश कुमार मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को संबोधित किया और इसे अपने कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट बैठक बताया.उन्होंने कहा कि बैठक के बाद मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलने जाएंगे. राज्य सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने इसे भावुक और गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि उन्हें ऐसे नेता के साथ लंबे समय तक काम करने का अवसर मिला और कुमार ने बिहार के लिए बहुत कार्य किए हैं.भाजपा विधायक विनोद नारायण झा ने कहा कि दोपहर में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की महत्वपूर्ण बैठक भी प्रस्तावित है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का नाम बिहार के इतिहास में दर्ज रहेगा और नई भूमिका में भी उनकी भागीदारी राज्य के विकास में बनी रहेगी.
Bihar CM Name Announcement LIVE Updates:कहां शपथ लेगी बिहार की नई सरकार? नए सीएम के नाम से पहले आ गया कार्यक्रम का पूरा डिटेल
बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण से जुड़ी अपडेट सामने आई है. नई सरकार गठन के बाद बुधवार 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा. नए मुख्यमंत्री के अलावा जदयू कोटे से डिप्टी सीएम शपथ ले सकते हैं.मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों के शपथ लेने की संभावना कम है.पहले गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का विचार था, लेकिन अब लोक भवन में ही यह समारोह आयोजित होगा.
Bihar New CM News Live Updates: केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पटना पहुंचे, VIDEO
#WATCH | Bihar: BJP's Central Observer for Bihar and Union Minister Shivraj Singh Chouhan, BJP National President Nitin Nabin and BJP National General Secretary Vinod Tawde arrive at Patna.
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Bihar CM Nitish Kumar is likely to step down as Bihar CM today after he was sworn in as… pic.twitter.com/Olw49F9sTd
Bihar New CM Live Updates:एनडीए विधायक दल की बैठक के लिए पटना पहुंचे शिवराज सिंह चौहान
एनडीए विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंच गए हैं. शाम 4 बजे पटना में ही एनडीए दल की बैठक होने वाली है. इसके बाद तय हो जाएगा कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा?
Bihar CM Name Announcement LIVE Updates: सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के सीएम, निशांत कुमार हो सकते हैं डिप्टी सीएम- सूत्र
बिहार के नए सीएम गठन से पहले सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है. एनडीटीवी को सूत्रों ने बताया कि सम्राट चौधरी के नाम पर ही सीएम पद की मुहर लग सकती है तो वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएमहो सकते हैं.
CM Nitish Kumar Resignation Live: कैबिनेट बैठक के बाद संबोधन में भावुक हो गए नीतीश कुमार
नीतीश ने कैबिनेट बैठक के बाद सीएम रहते अपने अंतिम संबोधन में कहा कि 2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नयी सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा. सम्बोधन के दौरान नीतीश कुमार भावुक थे. मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक में करीब 6 मिनट का सम्बोधन दिया जिसमें नीतीश कुमार ने अपनी की हुई योजनाओं और कार्य का जिक्र किया, साथ ही आने वाले दिनों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा की आगे भी बिहार में विकास की योजनाएं चलती रहेंगी.
Bihar CM Nitish Kumar Resignation Live: नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक के बाद भंग का आदेश, 3:15 बजे सौंपेंगे इस्तीफा
नीतीश कुमार ने आज 11:30 बजे अपने सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक की. नीतीश कुमार मंत्रिमंडल बैठक के बाद अपने आवास लौट गए.यह बैठक मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक थी. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों का आभार व्यक्त किया. इस बैठक में कोई भी एजेंडा पास नहीं किया गया और इसके बाद होने वाली प्रेस ब्रीफिंग भी रद्द कर दी गई.
Bihar CM Name Announcement LIVE: बिहार में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, बीएल संतोष पटना पहुंचे
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष पटना पहुंच गए हैं.इससे पहले, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा था कि आज दोपहर 3 बजे पार्टी कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे.इसके बाद शाम 4 बजे बिहार विधान सभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल के नेता के नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा.
Bihar CM Name Announcement LIVE: सीएम पद छोड़ने से पहले ऐसे दिखे नीतीश कुमार,देखिए वीडियो
#WATCH | Patna | Bihar CM Nitish Kumar paid floral tributes to Bharat Ratna BR Ambedkar on his birth anniversary, today pic.twitter.com/P4QkT460BF
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Bihar CM Name Announcement LIVE: नीतीश कुमार की अंतिम कैबिनेट बैठक कैसी होगी? JDU MLC ने बताया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आज पद छोड़ने की संभावना पर जेडीयू के विधान परिषद सदस्य (MLC) खालिद अनवर ने कहा कि यह एनडीए और हमारे नेता नीतीश कुमार का स्पष्ट फैसला है कि वे बिहार के लिए काम करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करेंगे.नीतीश कुमार आज आखिरी मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता करेंगे और यह बैठक उपयोगी और उत्पादक होगी.
#WATCH | Patna: On CM Nitish Kumar likely to step down as Bihar CM today, JD(U) MLC Khalid Anwar says, "It is the clear decision of the NDA and our leader Nitish Kumar to enter national politics to work for Bihar. Nitish Kumar will chair the last Cabinet meeting, which will be… pic.twitter.com/nWqPbkJNgf
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Bihar New CM Name Live Updates:नई सरकार की गठन से पहले बिहार की ब्यूरोक्रेसी में बड़े फेरबदल
बिहार में नई सरकार बनने से पहले ब्यूरोक्रेसी में बड़े फेरबदल की खबर है. नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति मिली है. मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार ऊर्जा मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी बने हैं, 2003 बैच के IAS अधिकारी अनुपम कुमार की गिनती नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों में होती है. उनकी पत्नी IAS प्रतिमा एस वर्मा भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रही हैं. इनके अलावा IAS वंदना प्रेयसी फर्टिलाइजर विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी बनी हैं. IPS राकेश राठी, IAS श्रवनन एम जैसे अधिकारी भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं
Bihar New CM Name Live Updates: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी सीएम आवास से रवाना, अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी सीएम आवास से रवाना गो गए हैं. दोनों पटना हाई कोर्ट के पास अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार का ये आखिरी सरकारी कार्यक्रम है.
Bihar New CM Name Live Updates:दोपहर12:30 बजे पटना पहुंचेंगे शिवराज सिंह चौहान, शाम 4 बजे बैठक
बिहार के नए सीएम के ऐलान से पहले हलचल तेज है. पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं वहीं आज दोहर 12:30 बजे पर्यवेक्षक बनाए गए शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंचेंगे. आपको बता दें कि आज शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी.

Bihar New CM Name Live Updates:सीएम कोई भी हो, सरकार नीतीश कुमार की ही रहेगी... मुख्यमंत्री बनने से पहले बोले JDU के संजय झा
जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि यह बिहार के 14 करोड़ लोगों के लिए एक भावुक पल है.हम हमेशा कहते रहे हैं कि नीतीश जी के आने से पहले हमें खुद को बिहारी कहने में शर्म महसूस होती थी, लेकिन उनके आने के बाद बिहार का सम्मान और गौरव बना रहा. निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय हैं.उन्होंने पार्टी जॉइन कर ली है और पार्टी संगठन को मजबूत कर रहे हैं.वे सभी से मिल रहे हैं.उनका काम बहुत समझदारी से पूरी पार्टी को समझना और सबके साथ मिलकर सुझाव देना है. आगे उनकी क्या भूमिका होगी पार्टी में या किसी और रूप में यह फैसला पार्टी के सदस्य करेंगे.जहां तक इस सरकार की बात है, चाहे कोई भी मुख्यमंत्री हो या कोई भी सरकार बने, वह नीतीश कुमार की सरकार होगी. आने वाले 25–30 साल और उससे आगे भी यह सरकार नीतीश कुमार के समर्थन और मार्गदर्शन में ही चलेगी.उनका मार्गदर्शन हमेशा इस सरकार के साथ रहेगा और उनके सुझाव हमेशा सरकार के साथ रहेंगे.
#WATCH | Patna, Bihar | On the political developments in Bihar, JDU National Working President and Rajya Sabha MP Sanjay Kumar Jha says, "This is an emotional moment for the 140 million people of Bihar. We always say that we felt ashamed to say we are Bihari before Nitish ji's… pic.twitter.com/e5v0LoWB2E
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Bihar New CM News Live Updates: इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री आवास और लोक भवन की बढ़ाई गई सुरक्षा
बिहार के नए सीएम के ऐलान से पहले और नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री आवास पर हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री आवास और लोक भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. नीतीश के आवास पर आज भी नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. कई अधिकारी भी पहुंच रहे हैं.
Bihar New CM News Live Updates: बिहार में नीतीश कुमार का मार्गदर्शन मिलता रहेगा: संजय पासवान
बिहार सरकार में मंत्री संजय पासवान ने सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला. बिहार के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा.संजय पासवान का यह बयान उस वक्त आया है,जब बिहार के अगले सीएम को लेकर पटना में एनडीए की बैठक होने वाली है.पटना में आईएएनएस से बातचीत में मंत्री संजय पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार से बहुत कुछ सीखा है.उनके अनुभव से लाभ मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है.
Bihar New CM News Live Updates:बिहार की सत्ता का संचालन अब भाजपा के हाथों में है:अखिलेश प्रसाद सिंह
कांग्रेस से राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और अगले सीएम को लेकर कहा कि जनता के जनादेश का अपमान हुआ है.अब बिहार में भाजपा सत्ता का संचालन करेगी.नई दिल्ली में कांग्रेस सांसद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सीएम नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं.उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार से हटाने का फैसला राज्य की जनता को करना था.विधानसभा चुनाव में हम भी नीतीश कुमार का विरोध कर रहे थे,लेकिन बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के नाम पर जनादेश दिया था। यह जनादेश भाजपा के नाम पर नहीं था.
Bihar New CM Name Live Updates: आज कब क्या होगा, एक-एक बात जानिए
आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मौजूदा मंत्रिपरिषद की अंतिम बैठक होगी.बैठक के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे, जिसके साथ ही वर्तमान सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा.इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस प्रक्रिया के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.उनकी मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी.
Bihar New CM Name Live Updates:नीतीश कुमार ने सत्ता छोड़ने से पहले बिहार का खजाना खाली किया : तेजस्वी यादव
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने से पहले बिहार का खजाना खाली कर दिया है और अब राज्य की सरकार “दिल्ली से चलाई जाएगी.”उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को “हड़प” लिया है. यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, “नीतीश कुमार बिहार छोड़ने वाले हैं और उससे पहले ही उन्होंने राज्य का खजाना खाली कर दिया है. 20 वर्षों के राजग शासन के बाद भी बिहार सबसे गरीब राज्य बना हुआ है, जहां प्रति व्यक्ति आय और निवेश सबसे कम है तथा शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति भी खराब है.”राजद नेता ने यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में पार्टी के छात्र संगठन का नाम बदलकर ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसएसएआई)’ करने की घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि 2017 में गठित ‘छात्र राजद’ के नाम को समाप्त कर अब नए नाम को अपनाया जा रहा है.
Bihar New CM Name Announcement Live Updates:जीतन राम मांझी का नीतीश को लेकर भावुक संदेश : ‘आप महामानव हैं, बिहार आपके बिना अधूरा’
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को “महामानव” बताते हुए कहा कि बिहार उनके बिना अधूरा रहेगा.केंद्रीय मंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “नीतीश जी ने बिहार को सुशासन, विकास और गरिमा दी। महादलितों, पिछड़ों और गरीबों के लिए उनके कार्य इतिहास में दर्ज रहेंगे.”उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार का सपना चारों सदनों—विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा—का सदस्य बनने का था, जो अब पूरा हो रहा है। लेकिन बिहार इस महामानव के बिना कैसे चलेगा? करोड़ों बिहारियों की आंखें नम हैं. ’’नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए मांझी ने कहा कि उनके कार्यकाल में कई उतार-चढ़ाव आए और गठबंधन भी बदले, लेकिन विकास के एजेंडे पर उन्होंने कभी समझौता नहीं किया. उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और कानून-व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों से बिहार की तस्वीर बदलने में कुमार का योगदान महत्वपूर्ण और निर्विवाद रहा है. नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री पद इस्तीफा देंगे.
Bihar New CM Name Announcement Live Updates: क्या है बिहार के CM आवास का महाराष्ट्र कनेक्शन?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इस्तीफा देंगे। बिहार में नए मुख्यमंत्री की शपथ बुधवार को होगी. पिछले 20 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होने के बतौर 1 अणे मार्ग में रह रहे थे.अब यह ठिकाना भी बदल जाएगा। वे 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में शिफ्ट हो रहे हैं.बिहार के नए मुख्यमंत्री 1 अणे मार्ग में शिफ्ट होंगे.यह मुख्यमंत्री आवास का आधिकारिक पता है.दिलचस्प बात यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री के अधिकारिक पते का महाराष्ट्र कनेक्शन है.मुख्यमंत्री आवास का नाम सर माधव श्रीहरि अणे के नाम पर रखा गया है.सर माधव श्रीहरि अणे बिहार के दूसरे राज्यपाल थे.सर माधव श्रीहरि अणे महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके से थे. 1930 में उन्होंने विदर्भ में जंगल सत्याग्रह का नेतृत्व किया. वे बाल गंगाधर तिलक के करीबी थे.बाल गंगाधर तिलक के होमरूल लीग का हिस्सा रहे, आजादी के लड़ाई में भी भाग लिया. उन्हें 1941 में वायसराय परिषद का सदस्य बनाया गया था, लेकिन गांधी जी के अनशन के दौरान सरकार के रवैए के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया.