विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, काम से लौट रहे दो लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों पर बदमाशो ने अचामक अंधाधुध फायरिंग कर दी. जिमें दोनों बगंभीर रूप से घायल हो गए है.

Bihar News: मुजफ्फरपुर में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका,  काम से लौट रहे दो लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग
अस्पताल के बाहर लोग
NDTV

Shooting in Muzaffarpur: बिहार के  मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे दिनदहाड़े किसी को भी निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला काटी थाना क्षेत्र के कपरपुरा रेलवे गुमटी के समीप का है जहां शनिवार को  बाइक सवार दो युवकों पर घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें आनन फानन में जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां गंभीर स्थिति में घायल दोनों व्यक्ति का ईलाज जारी है.इस घटना के बाद से  इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. 

घेराबंदी कर सबूत जुटाने किए शुरू

जानकारी के अनुसार, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर कांटी थाना पुलिस  एसडीपीओ वेस्ट वन सुचित्रा कुमारी मामले की जांच  के लिए पहुंची. साथ ही  घटनास्थल की घेराबंदी कर सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं.  मामले की शुरुआती छानबीन में गोलियों से घायल हुए  व्यक्तियों की पहचान अनिल कुमार और राज कुमार भगत के रुप में हुई. 

काम पर लौट रहे लोगों पर बरसाई गोलियां

एसडीपीओ वेस्ट वन सुचित्रा कुमारी ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को मुजफ्फरपुर जिले के काटी थाना क्षेत्र के कपरपुरा रेलवे गुमटी के पास काम कर लौट रहे  शाहबाजपुर निवासी अनिल कुमार और सिरसिया निवासी राजकुमार भगत पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. दोनों एक ही बाइक से अपने घर को काम से लौट रहे थे. फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को तीन और एक को दो गोली लगी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची DSP वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. साथ  यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली मारने के पीछे क्या कारण है. वहीं दूसरी तरफ, मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि दोनों रोज कमाने खाने वाले हैं. ऐसे में  इनका किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था. 

जदयू विधायक ने अस्पताल पहुंच घायलों के परिजनों से की मुलाकात

वही मामले की सूचना मिलते ही कांटी के जदयू विधायक अजीत कुमार भी अस्पताल पहुंच घायल के परिजनों से मिलकर मामले की जानकारी ली और पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें: पुलिस का रौब दिखा नेपाली मजदूर को लूटा,कुल्लू में फर्जी अधिकारी बनकर 5000 रुपये ऐंठने वाला शातिर गिरफ्तार

लेखक के बारे में
img
Mani Bhushan Sharma
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar, Crime News, Muzaffarpur News, Muzaffarpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com