विज्ञापन

पटना जंक्‍शन पर ट्रेन उतरने ही र‍िया का चेक‍ क‍िया गया बैग, खोलते ही द‍ि‍खी ऐसी चीज पुल‍िस के उड़े होश

वती पटना की ही रहने वाली मध्यम वर्गीय परिवार की है और कॉम्पिटिटिव एग्‍जाम की तैयारी कर रही है. पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है. 

पटना जंक्‍शन पर ट्रेन उतरने ही र‍िया का चेक‍ क‍िया गया बैग, खोलते ही द‍ि‍खी ऐसी चीज पुल‍िस के उड़े होश
समस्‍तीपुर में नेहा हुई थी ग‍िरफ्तार, अब पटना में र‍िया को पुल‍िस ने पकड़ा.

पटना: बिहार में शराब पर बैन है, लेक‍िन शराब की तस्‍करी जारी है. समस्तीपुर में नेहा की गिरफ्तारी के बाद अब पटना में पुल‍िस ने रिया नाम की युवती को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ ग‍िरफ्तार क‍िया है. युवती कॉम्पिटिटिव एग्‍जाम की तैयारी कर रही है. पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि उसे रुपयों का लालच देकर उसके एक परिचित द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को यूपी से लाने का काम दिया गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

एएसपी लॉ एंड ऑर्डर, कोतवाली पटना, कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया क‍ि पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पटना जंक्शन के पास गुप्त सूचना के आधार पर बाइक से जा रही युवती और युवकों अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार रिया के हैंड बैग और शोल्डर बैग से लगभग 14 हजार कीमत की शराब बरामद हुई है. बैग की तलाशी ली गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक ब्रांडेड अवैध शराब की बोतलों को देख पुलिस के होश उड़ गए.  

रुपयों के लालच में शुरू की शराब की तस्‍करी 

पुलिस की गश्त टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को जब्त कर युवती को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने पहुंची. पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि उसे रुपयों का लालच देकर उसके एक परिचित द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को यूपी से लाने का काम दिया था. युवती रुपयों और उस युवक की बातों के झांसे में आ गई और पटना जंक्शन ट्रेन से उतरने के बाद बाहर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा है. युवती पटना की ही रहने वाली मध्यम वर्गीय परिवार की है और कॉम्पिटिटिव एग्‍जाम की तैयारी कर रही है. पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है. 

समस्‍तीपुर में मॉडल जैसी दिखने वाली युवती हुई थी ग‍िरफ्तार

इससे पहले समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान युवती के दो सूटकेस से 75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई थी. शराब बरामदगी के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने युवती के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार क‍िया था. गिरफ्तार युवती की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी निवासी नेहा कुमारी (25 वर्ष) और हरियाणा के करनाल जिले के सदर थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तम गार्डन मकान संख्या-12 के इशान कुमार (31 वर्ष) के रूप में हुई है.

यह वीड‍ियो भी देखें- 

शराब तस्‍करी का स‍िलस‍िला जारी 

बता दें कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद दूसरे राज्यों से ट्रेनों के जरिए शराब की तस्करी का सिलसिला जारी है. इसे रोकने के लिए आरपीएफ और जीआरपी की ओर से ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- फर्स्ट AC से शराब तस्करी करने वाली लड़की की कुंडली, पिता भी करते थे यही धंधा, सामने आए कई राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Patna News, Liquor Smuggling Case, Liquor Smuggling By Train, Liquor Smuggling In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com