विज्ञापन

iPhone 18 Pro और 18 Pro Max लॉन्च, कैमरा है बड़ा अपग्रेड, जानें कीमत और फीचर्स

Apple ने 'Surprise and Shine' इवेंट में A20 Pro चिपसेट, नए C2 मॉडेम, iOS 27 और 45 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक के साथ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च किए हैं. जानिए कीमत और फीचर्स.

Apple ने अपने 'Surprise and Shine' इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है. iPhone 18 की ये जोड़ी पिछले साल के iPhone 17 Pro मॉडल्स के मुकाबले कई बड़े हार्डवेयर अपग्रेड्स के साथ आई है. ये दोनों फोन Apple के लेटेस्ट-जनरेशन A20 Pro चिपसेट पर काम करते हैं. इनमें कंपनी का नया इन-हाउस C2 मॉडेम दिया गया है. कंपनी का दावा है कि iPhone 18 Pro सिंगल चार्ज में 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगा. जबकि Pro Max मॉडल के लिए 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत और उपलब्धता

iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 256GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट के लिए 1,199 डॉलर रखी गई है. वहीं iPhone 18 Pro Max इसी 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए 1,299 डॉलर की शुरुआती कीमत पर आता है. इन दोनों फोन्स की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होने की पुष्टि की गई है. भारत में iPhone 18 Pro की कीमत 1,64,900 रुपये से शुरू होती है. जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है.

Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बर्गंडी कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. फोन को 12 सितंबर से प्री-ऑर्जर के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा. जबकि इसको बिक्री के लिए 18 सितंबर से उपलब्ध करवाया जाएगा.

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max नए iOS 27 के साथ आते हैं. ये दोनों स्मार्टफोन्स Apple के A20 Pro चिपसेट पर काम करते हैं. इनमें 12GB RAM मिलने की भी उम्मीद है. इनमें नया इन-हाउस C2 मॉडेम दिया गया है. साथ ही इनमें एक अपडेटेड Dynamic Island मिलता है, जो अब एक साथ तीन एक्टिविटीज को दिखा सकता है.

iPhone 18 Pro के लिए सिंगल चार्ज पर 36 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक टाइम का दावा किया गया है, जबकि Pro Max मॉडल सिंगल चार्ज में 45 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देने का दावा करता है. 

दोनों फोन के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का है. इसके साथ वैरिएबल अपर्चर दिया गया है. साथ में 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर और 48-मेगापिक्सल का 2x टेलीफोटो लेंस दिया गया है. फ्रंट में ऑटोफोकस ते साथ 18-मेगापिक्सस का कैमरा सेंसर दिया गया है. 

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max अपडेटेड Dynamic Island दिया गया है. ये एक बार तीन लाइव एक्टिविटी को दिखा सकता है. थर्मल मैनेजमेंट के लिए नया वेपर चैंबर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- इतनी थी पहले iPhone की कीमत, भारत में नहीं हुआ था लॉन्च

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple, IPhone 18 Pro, IPhone 18 Pro And IPhone 18 Pro Max, Apple Mobiles, IPhone 18 Pro 12GB RAM Upgrade
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com