दिल्ली का सुस्त ट्रैफिक अब बीते दिनों की बात होगी. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के मास्टर प्लान (MPD 2047) के तहत अगले 20 सालों की तस्वीर बदलेगी. बुलेट ट्रेन, नमो भारत रैपिड रेल के बाद तीसरे रिंग रोड से राजधानी से पूरे एनसीआर को हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी. ये नया रिंग रोड 75.7 किमी लंबा 6 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे है, जो उत्तर पूर्वी दिल्ली में अलीपुर (NH-44 / जीटी करनाल रोड) से बवाना, रोहिणी, मुंडका, नजफगढ़ और द्वारका को जोड़ा जाएगा. इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के पास महिपालपुर में दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे और द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ इंटरचेंज (NH-48) पर इसका इंटरचेंज बनेगा.
सोनीपत-पानीपत से पंजाब, राजस्थान तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी
हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर और पंजाब से आकर जयपुर या दक्षिण भारत की ओर जाने वाले ट्रकों को अब धौला कुआं, आश्रम या आउटर रिंग रोड होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ती. वो दिल्ली के बाहर से निकल जाएंगे. रोहिणी, नरेला, बवाना और वेस्ट दिल्ली के लिए एयरपोर्ट पहुंचने का समय 1.5–2 घंटे से घटकर सिर्फ 20 से 30 मिनट रह गया है. अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER-II) के निर्माण में लाखों टन वेस्ट प्लास्टिक और गाजीपुर, भलस्वा लैंडफिल साइट के कचरे का इस्तेमाल किया गया है.
अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-II): दिल्ली का थर्ड रिंग रोड
दिल्ली में तीसरा रिंग रोड अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के तहत बनेगा. इनर और आउटर रिंग रोड पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए NH-344M को दिल्ली के तीसरे रिंग रोड के तौर पर डीडीए मास्टर प्लान में शामिल किया गया है. ये रिंग रोड लगभग 75.7 किमी लंबा 6 लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे उत्तरी दिल्ली में अलीपुर (NH-44) से शुरू होकर बवाना, रोहिणी, मुंडका, नजफगढ़ और द्वारका होते हुए IGI एयरपोर्ट तथा NH-48 महिपालपुर से जुड़ता है.
नरेला-कुंडली से तुगलकाबाद तक रफ्तार
हरियाणा के सोनीपत, बहादुरगढ़ और पंजाब से आने वाला कमर्शियल ट्रैफिक शहर के भीतर प्रवेश किए बिना बाईपास हो सकेगा. अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 को द्वारका से तुगलकाबाद और आगे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ जोड़ने की योजना है. उत्तरी सिरे को नरेला और कुंडली होते हुए लोनी-शाहदरा तथा जीटी रोड (NH-1) के समानांतर नए माल ढुलाई के तौर पर विकसित किया जाएगा.

Delhi Urban Extension Road 2 UER-II
दिल्ली का तीसरा रिंग रोड
अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-II) को राष्ट्रीय राजमार्ग 344M (NH-344M) भी कहा जाता है. NHAI और दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के मास्टर प्लान में इस एक्सप्रेसवे को दिल्ली का तीसरा रिंग रोड नाम दिया गया है. यह प्रोजेक्ट दिल्ली के पुराने इनर और आउटर रिंग रोड पर ट्रैफिक के भयानक दबाव को कम करेगा. अर्बन रिंग रोड एक्सटेंशन के पूरे कॉरिडोर पर कई फ्लाइओवर, अंडरपास, एलिवेटेड स्ट्रेच और बड़े इंटरचेंज हैं. इससे वाहन बिना ट्रैफिक के 80–100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल पाएंगे.
- बहादुरगढ़ लिंक के जरिये मुंडका से हरियाणा के बहादुरगढ़ (NH-9) को जोड़ा जाएगा
- सोनीपत, केएमपी लिंक के जरिये बवाना से सोनीपत और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (KMP) से कनेक्टिविटी.
- द्वारका, एयरपोर्ट लिंक से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और द्वारका एक्सप्रेसवे तक सिग्नल फ्री ट्रैफिक
हाईवे-एक्सप्रेसवे किनारे ऊंची इमारतें
अर्बन रिंग रोड एक्सटेंशन (UER-II), द्वारका एक्सप्रेसवे और अन्य कॉरिडोर के दोनों तरफ 250 मीटर के दायरे में हाई डेंसिटी डेवलपमेंट जोन बनाया जाएगा. बिल्डरों को 400 तक का FAR देकर इन हाईस्पीड कॉरिडोर के किनारे बहुमंजिला रिहायशी इमारतें, आईटी पार्क्स और कमर्शियल टाउनशिप बन सकेंगी. मेट्रो स्टेशनों, नमो भारत कॉरिडोर और बस टर्मिनलों के 500 से 800 मीटर के दायरे में आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें - Namo Bharat: दिल्ली से नोएडा के बीच नमो भारत का नया रूट बनेगा, परी चौक, सूरजपुर-दनकौर, नॉलेज पार्क जैसे12 स्टेशन बनेंगे
The Additional Chief Secretary (Public Works Department), Government of NCT of Delhi, convened a meeting today with representatives of the World Bank and senior officials of PWd to discuss the implementation of the Drainage Master Plan for Delhi. PWD prepared with the objective… pic.twitter.com/1VyWnCQSYH
— PWD Delhi (@DelhiPwd) January 29, 2026
रिंग रेल परियोजना पर फोकस
दिल्ली के 35 किमी के रिंग रेल नेटवर्क को फिर से चालू कर उसे दिल्ली मेट्रो, बस टर्मिनलों और रिंग रोड एक्सटेंशन-2 से कनेक्ट किया जाएगा. रिंग रेल स्टेशनों पर पब्लिक प्लाजा, ट्रैक बनाकर पर्यटकों के लिए सेवाएं और सुविधाएं विकसित की जाएंगी.
ये भी पढ़ें - दिल्ली रिंग रोड विस्तार: बवाना-सोनीपत से नजफगढ़-बहादुरगढ़ तक विस्तार, यूपी-हरियाणा तक तेज रफ्तार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और KMP एक्सप्रेसवे से लिंक
ये भी पढ़ें - दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे, 1380 KM के रूट में गुरुग्राम, अलवर, जयपुर से कोटा-रतलाम, सूरत तक पूरा रूट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं