बिहार के सीमामढ़ी जिले के कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय (Gangster Saroj Rai) को गुरुग्राम में बिहार एसटीएफ (Bihar STF) और हरियाणा पुलिस (Haryana Police) के ज्वाइंट ऑपरेशन में मार गिराया गया. गुरुग्राम बार गुर्जर गांव पुलिस चौकी इलाके में शुक्रवार को मुठभेड़ हुई. 26 साल के गैंगस्टर पर 32 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. इस मुठभेड़ में बिहार पुलिस का एक कांस्टेबल भी घायल हो गया है. राय पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
गुरुग्राम के एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया, ‘‘मुठभेड़ में मारा गया सरोज राय वांछित अपराधी था और उसका साथी भागने में सफल रहा, जिसे पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. बिहार पुलिस के घायल कांस्टेबल का फिलहाल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुबह 4 बजे मुठभेड़ में राय ढेर
यह मुठभेड़ बार गुर्जर गांव के पास सुबह करीब चार बजे उस समय शुरू हुई जब राय अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था और पुलिस द्वारा रोके जाने पर उसने गोली चला दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी भाग निकला.
पुलिस ने राय को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया.
जेडीयू विधायक से मांगी थी रंगदारी
सरोज राय ने रुन्नीसैदपुर से जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा से रंगदारी मांगी थी. साथ ही पैसे नहीं देने पर विधायक और उसके परिवार की हत्या करने की धमकी दी थी, जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश तेज कर दी थी.
राय के खिलाफ कई संगीन मामले
सरोज राय सीतामढ़ी के बरौली गांव का रहने वाला था. उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित 32 से अधिक मामले दर्ज थे.
राय ने 2014 में रंगदारी नहीं दिए जाने पर दवा कारोबारी यतींद्र खेतान की हत्या कर दी थी. इसके बाद सुर्खियों में आए राय ने रंगदारी नहीं देने वाले कई व्यवसायियों को अपना निशाना बनाया था.
Ak-56 की भी हुई थी बरामदगी
सरोज राय के गैंग के पास से Ak-56 बरामदगी की गई थी. वहीं 2019 में उसने सड़क निर्माण कर रही कंपनी के मुंशी को गोली मारकर हत्या कर दी थी.
राय की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही बिहार पुलिस ने शुरू में उसपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और बाद में उसके नहीं मिलने पर इनाम की राशि को बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं