बिहार में एनडीए में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा. हाल के दिनों में अक्सर एनडीए के सहयोगी दल के नेता अपनी ही पार्टी को कई मुद्दों पर घेरते नजर आते हैं. सहयोगी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की टिप्पणियां भी कई बार अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए नजर आती हैं. मांझी ने एक कार्यक्रम में भाजपा का नाम लिए बिना आरक्षण के मुद्दे को उठाया. उन्होंने कहा कि आरक्षण को तोड़ा जा रहा है. इसे छिना जा रहा है. साथ ही संविधान के साथ खिलवाड़ हो रहा है. बाबा साहेब के संविधान को लोग मसल रहे हैं.
इस दौरान मांझी ने निजी क्षेत्रों में आरक्षण देने की बात भी दोहराई. उन्होंने कहा कि आज भी उच्च न्यायालयों में आरक्षण नहीं है. शेड्यूल कास़्ट के लोगों को जानबूझकर फंसा दिया जाता है. इसके बाद उनकी सजा हो जाती है. शनिवार को ये सारी बातें उन्होंने पटना में आयोजित गरीब चेतना सम्मेलन में कहीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आरक्षण तोड़ा जा रहा हैं , छीना जा रहा हैं , संविधान के साथ खिलवाड़ हो रहा हैं ये आरोप लगाने वाले बिहार में एनडीए के घटक दल हम केसुप्रीमो@jitanrmanjhi हैं ..भाजपा को शायद अब इसका जवाब देना होगा @ndtvindia @Anurag_Dwary pic.twitter.com/ro25emd4ns
— manish (@manishndtv) April 17, 2022
मांझी बिहार में लागू शराबबंदी कानून पर भी सरकार को कई बार घेर चुके हैं. वह अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने जमुई जिले के सिकंदरा में भगवान राम पर ही सवाल उठा दिए थे. उन्होंने कहा था कि राम कोई भगवान नहीं हैं. वह रामायण लिखने वाले वाल्मीकि और तुलसीदास को मानते हैं, पर राम को नहीं जानते. वे यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि राम भगवान थोड़े ही थे, वे तो तुलसीदास और बाल्मीकि रामायण के पात्र थे.
ये भी पढ़ें-
यूपी पुलिस अलर्ट मोड में, दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हिंसा के बाद सतर्कता
केरल के पलक्कड़ में आरएसएस नेता की हत्या, कुछ घंटों पहले हुआ था PFI नेता का मर्डर
पाकिस्तान : इमरान खान की पार्टी के MLAs ने विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को थप्पड़, घूंसे मारे और घसीटा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं