- बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल परिणामों ने राजनीतिक हलचल को और अधिक बढ़ाया
- DV Research के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 137 से 152 सीटों के बीच बहुमत मिलने का अनुमान
- महागठबंधन को 83 से 98 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जिससे उसकी चुनौती सीमित
बिहार में सत्ता की जंग अपने दूसरे चरण के मतदान की समाप्ति के साथ ही आखिरी पड़ाव पर है और एग्ज़िट पोल नतीजे सियासी हलचल बढ़ा रहे हैं. विभिन्न सर्वे एजेंसियों के अनुमानों में मुकाबला बेहद दिलचस्प दिख रहा है. कहीं एनडीए को बढ़त मिल रही है तो कहीं महागठबंधन मजबूत चुनौती दे रहा है. जन सुराज पार्टी कुछ खास करती नजर नहीं आ रही है और अन्य दलों को 3-5 सीटें मिल सकती हैं. इन आंकड़ों से साफ है कि बिहार में सत्ता का समीकरण बेहद करीबी है और अंतिम नतीजे ही तस्वीर स्पष्ट करेंगे.
DV Research पोल का क्या अनुमान
बिहार चुनाव के एग्ज़िट पोल में DV Research ने एनडीए को स्पष्ट बढ़त दी है. NDA को 137 से 152 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, वहीं महागठबंधन (MGB) को 83 से 98 सीटें मिल सकती हैं. जबकि जन सुराज पार्टी (JSP) को 2 से 4 सीटें, और अन्य दलों को 1 से 8 सीटों तक का अनुमान है. इन आंकड़ों से साफ है कि नीतीश कुमार और बीजेपी का गठबंधन बहुमत के करीब है, जबकि महागठबंधन को सत्ता तक पहुंचने के लिए बड़े उलटफेर की जरूरत होगी.
किसको कितनी सीट
- NDA को 137 से 152 सीटें
- महागठबंधन (MGB) को 83 से 98 सीटें
- जन सुराज पार्टी (JSP) को 2 से 4
- अन्य दलों को 1 से 8 सीट
| EXIT POLL | NDA | महागठबंधन | जनसुराज पार्टी | अन्य |
| चाणक्य स्ट्रैटजीज | 130-138 | 100-108 | 0-0 | 3-5 |
| दैनिक भास्कर | 145-160 | 73-91 | 0-3 | 5-7 |
| DV रिसर्च | 137-152 | 83-98 | 2-4 | 1-8 |
| JVC | 135-150 | 88-103 | 0-1 | 3-6 |
| Matrize | 147-167 | 70-90 | 0-2 | 2-8 |
| P-मार्क | 142-162 | 80-98 | 1-4 | 0-3 |
| पीपल इनसाइट्स | 133-148 | 87-102 | 0-2 | 3-6 |
| पीपल पल्स | 133-159 | 75-101 | 0-5 | 2-8 |
| पोल ऑफ पोल्स | 147 | 90 | 1 | 5 |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं