विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2023

Bihar Diwas: बिहार भारत का सिरमौर, प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित करने के लिए BJP संकल्पित- अमित शाह

बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है. वर्ष 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था.

Bihar Diwas: बिहार भारत का सिरमौर, प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित करने के लिए BJP संकल्पित- अमित शाह
अमित शाह ने बिहार की जनता को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं.
नई दिल्ली:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार दिवस पर राज्य को भारत का सिरमौर करार दिया. उन्होंने राज्यवासियों की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस राज्य की प्रतिष्ठा, संपन्नता और वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए संकल्पित है.

बिहार की जनता को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट में अमित शाह ने कहा, ‘‘प्राचीन काल से ही बिहार भारतवर्ष की शिक्षा और नीतियों का केंद्र रहा है. मोदी जी के नेतृत्व में हम भारत के इस सिरमौर की प्रतिष्ठा, संपन्नता और वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए संकल्पित हैं.''उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेशवासियों की निरंतर खुशहाली की कामना करता हूं.''

बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है. वर्ष 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था.

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी बुधवार को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने अपनी लगन और कठिन परिश्रम से एक विशेष पहचान बनाई है. वे देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “बिहार दिवस पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं. अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है.”


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Diwas, BJP, PM Narendra Modi, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com