बिहार के दरभंगा में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को संपन्न हुई. इस बैठक में पार्टी की तरफ से कहा गया कि नीतीश कुमार ने PM की उदारता का गलत इस्तेमाल किया. साथ ही बैठक में आगामी लोकसभा और बिहार विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी ने रणनीति बैठक में तैयार की. इसके अलावा इस बैठक में नीतीश कुमार को भविष्य में बीजेपी कभी भी अपने साथ नही लेगी इसका भी निर्णय लिया गया. यानी अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बीजेपी किसी भी चुनाव में कोई तालमेल नहीं करेगी.
बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने अपने संबोधन भाषण में नीतीश कुमार को भविष्य में साथ नही लेने की बात कही.
इसके बाद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मीडिया के सामने आकर खुद इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि हम किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार से समझौता नहीं करेंगे. नीतीश कुमार की अलोकप्रियता के कारण उन्हें विधानसभा चुनाव में मात्र 43 सीटें मिली थी. लेकिन फिर भी बीजेपी के द्वारा सीएम बनाया गया था. लेकिन उन्होंने अपने स्वभाव के अनुसार अपने साथ रहने वालों को धोखा दिया. हमारे सबसे श्रेष्ठ नेता ने उनके प्रति जो उदारता दिखाई थी उसका उन्होंने गलत इस्तेमाल किया है.
-
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब
संजय जयसवाल ने कहा कि पार्टी की तरफ से संकल्प लिया गया है कि लोकसभा चुनाव मे 36 से 28 सीटों पर जीत हासिल कर नरेंद्र मोदी जी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाया जाएगा.
गौरतलब है कि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने पिछले साल बीजेपी से गठबंधन खत्म कर राजद, कांग्रेस और वाम दलों के साथ मिलकर नई सरकार बना ली थी. नीतीश कुमार के गठबंधन से अलग होने के बाद से बीजेपी की तरफ से नीतीश कुमार पर लगातार हमले होते रहे हैं. वहीं नीतीश कुमार ने देश भर में बीजेपी के खिलाफ एक विपक्षी गठबंधन बनाने का ऐलान किया है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं