विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2023

बिहार: गया और कटिहार जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत

कटिहार जिले में सोमवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक के तिपहिया वाहन को टक्कर मारने से सात लोगों की मौत हो गई. वहीं गया जिला के चंदौती थाना क्षेत्र में गया-टिकारी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई.

बिहार में सोमवार को अलग-अलग सडक हादसे में दस लोगों की मौत हो गई. (प्रतीकात्मक)
गया/कटिहार(बिहार):

बिहार के गया और कटिहार जिले में सोमवार को अलग-अलग सडक हादसे में दस लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक गया जिला के चंदौती थाना क्षेत्र में गया-टिकारी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में टिकारी थाना अंतर्गत विशुनगंज गांव निवासी मोहम्मद तंजीर (22), मोहम्मद मिस्बाह (20) और मोहम्मद सादिक अंसारी (67) शामिल हैं. 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. उन्होंने बताया कि मिस्बाह व तंजीर सगे भाई थे. भारती ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब मिस्बाह अपने भाई तंजीर व अपने गांव के मोहम्मद सादिक को गया स्टेशन पहुंचाने जा रहा था.

कटिहार जिले में सोमवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक के तिपहिया वाहन को टक्कर मारने से सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के मुताबिक हादसा जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर रात करीब 8.30 बजे हुआ. हादसे में चालक समेत ऑटोरिक्शा में सवार सभी लोगों की मौत हो गई.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तिपहिया वाहन खेरिया पंचायत के एक गांव के एक परिवार ने किराए पर लिया था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगे निकलने के प्रयास में एक ट्रक ने तिपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी. 

दुर्घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय निवासी वहां एकत्र हो गए और यातायात को अवरूद्ध कर दिया.  पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया गया. 

ये भी पढ़ें:

* "...कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे", सीएम नीतीश के खिलाफ बयानबाजी करने वाले MLA's को तेजस्वी की दो-टूक
* "मैंने राहुल गांधी को मार दिया" : जानिए राहुल गांधी ने रिपोर्टर से क्‍यों कही यह बात...
* राहुल गांधी ने सरकार पर ईंधन और उर्वरक की बढ़ती कीमतों के जरिए किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Accidents In Bihar, Gaya Accident, Katihar Accident, Bihar Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com