विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2025

छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली एनकाउंटर, 10 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी मनोज भी शामिल

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक मुठभेड़ में सीसी सदस्य मनोज उर्फ ​​बालकृष्ण सहित 10 नक्सलियों को मार गिराया है. यह सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.

छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली एनकाउंटर, 10 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी मनोज भी शामिल

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक मुठभेड़ में सीसी सदस्य मनोज उर्फ ​​बालकृष्ण सहित 10 नक्सलियों को मार गिराया है. यह सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. शोभा थाना और मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है. हालांकि, अभी मुठभेड़ जारी है.

एनकाउंटर में सीसी मेंबर मॉडेम बालाकृष्ण उर्फ बालन्ना उर्फ रामचंद्र उर्फ राजेंद्र उर्फ गोलकोंडा राजेंद्र उर्फ चिन्नी उर्फ मनोज के मारे जाने की खबर है और उसकी उम्र 58 वर्ष है. बालाकृष्ण तेलंगाना के वारंगल जिले का रहने वाला था.

Latest and Breaking News on NDTV

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि गरियाबंद में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है. कुछ नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है.

अपडेट जारी है...
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naxal Encounter, Anti Naxal Action, Anti Naxal Operation, Naxalite Dead In Encounter, Naxal Encounter In Gariaband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com