विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, 2 जवान भी शहीद

जानकारी के अनुसार अब तक घटनास्थल से 7 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. अभियान के दौरान डीआरजी के एक जवान की भी जान चली गयी, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, 2 जवान भी शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया और इस घटना में  जवान की भी मृत्यु हो गयी. उन्होंने बताया कि जिले के गंगालूर इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी चल ही रही है. बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया तथा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान की भी मृत्यु हो गयी एवं एक अन्य जवान घायल हो गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर क्षेत्र के जंगल में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को रवाना किया गया था और इस दल को देखते ही नक्सलियों ने उसपर गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि उसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

अधिकारियों के अनुसार अब तक घटनास्थल से पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. अभियान के दौरान डीआरजी के 2 जवान की भी जान चली गयी, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया.

अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभियान अब भी जारी है तथा इस संबंध में अधिक जानकारियां जुटायी जा रही हैं.

अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई के साथ इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 268 नक्सली मारे जा चुके हैं. इनमें से 239 बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में मारे गए. वहीं 27 नक्सली रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत गरियाबंद जिले में मारे गए. राज्य के दुर्ग क्षेत्र के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो नक्सली मारे गए .

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naxalites Encounter, Bijapur Mein Police Naxali Muthbhed, Naxal Encounter Bijapur, Naxal Encounter Chhattisgarh, Naxal Encounter In CG
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com