विज्ञापन

पार्क में जॉगिंग के दौरान लड़कियों के वीडियो बनाने का आरोप, रंगेहाथों पकड़ा गया तो मांगने लगा माफी; शिकायत दर्ज

बेंगलुरु में अगारा झील पर जॉगिंग कर रही महिलाओं का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए एक युवक को लोगों ने घेर लिया. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

पार्क में जॉगिंग के दौरान लड़कियों के वीडियो बनाने का आरोप, रंगेहाथों पकड़ा गया तो मांगने लगा माफी; शिकायत दर्ज
जॉगिंग के वक्त विवाद का वीडियो वायरल (Photo: Screengrab)
  • बेंगलुरु की अगारा झील पर जॉगिंग के दौरान विवाद हो गया.
  • महिलाओं का वीडियो बनाने का आरोप लगने पर युवक पैरों का विरोध होने लगा.
  • जॉगिंग ट्रैक पर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बेंगलुरु:

बेंगलुरु में अगारा झील के पास सुबह की सैर और जॉगिंग के वक्त एक विवाद हो गया. इलाके में जॉगिंग करने आए लोगों के बीच आपस में कहा-सुनी होने लगी. इसके पीछे की वजह एक युवक के द्वारा फोन से वीडियो बनाना था. इसे लेकर मौके पर मौजूद कई लोगों ने विरोध किया और उससे सवाल करने लगे. मामले का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग युवक का विरोध कर रहे हैं और वह डरा हुआ है. 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बेंगलुरु की अगारा झील के पास सुबह-सुबह लोग टहलने निकले थे. इस दौरान एक शख्स पर आरोप लगा कि कथित तौर पर वह जॉगिंग करने निकली महिलाओं का वीडियो शूट कर रहा है. लोगों ने दावा करते हुए युवक को घेर लिया और उससे सवाल करने लगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स डर गया है.

यह घटना तब सामने आई, जब एक महिला ने देखा कि युवक कथित तौर पर उसके और अन्य महिलाओं के वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहा था. महिला ने युवक से सवाल किया और वहां मौजूद लोगों को सतर्क किया.

ये भी पढ़ें: 10 साल बाद मालिक के जन्मदिन पर लौटी चार्ली, मालिकों ने मान लिया था मरा हुआ, जिंदा देख खुशी से रो पड़ा परिवार

स्थानीय लोगों ने युवक से पूछताछ की, जिसके बाद उसने महिला से माफी मांगी. कथित तौर पर माफी मांगते हुए युवक महिला के पैरों पर गिर पड़ा. इसे लेकर पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद एनसीआर दर्ज दी गई है. मामले में एफआईआर नहीं की गई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों के विरोध करने के बाद आरोपी शख्स कैसे डर जाता है और माफी मांगने लगता है. इस दौरान यह भी देखा गया कि वह अपना फोन वहां मौजूद लोगों दिखाने लगता है.

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु के कपल ने 4 लाख में शुरू किया क्लाउड किचन, आइडिया फेल होने पर खड़ा किया 2 करोड़ का बिजनेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru, Viral Video, Jogging, Morning Walk, Filming A Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com