- बेंगलुरु में एक नवविवाहित महिला ने सुसाइड कर लिया. उसकी शादी चार महीने पहले ही हुई थी.
- नवविवाहिता ने पति और ननद पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. उसने प्रेम विवाह किया था.
- महिला प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थी. लेकिन वह शादी के बाद से ही लगातार परेशान चल रही थी.
बेंगलुरु के सुनकडकट्टे इलाके से बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रहने वाली एक महिला शिक्षक ने आत्महत्या शादी के चार महीने बाद ही आत्महत्या कर ली. महिला की उम्र 25 साल थी और वह मूल रूप से कर्नाटक के शिवमोग्गा का रहने वाला था. पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसके आधार पर मृतका के पति को हिरासत में ले लिया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे लगातार परेशान कर रहे थे. जिसे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है.
पति और ननद को ठहराया जिम्मेदार
बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक महिला का नाम श्वेता था, जिसका शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तलाशी के दौरान पुलिस को मिले सुसाइड नोट में श्वेता ने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर अपने पति और ननद को जिम्मेदार ठहराया है. नोट में लिखा गया भावुक और दर्दनाक संदेश श्वेता के मानसिक उत्पीड़न को दर्शाता है. उसने लिखा कि ससुराल वालों की तरफ से किए जा रहे उत्पीड़न और प्रताड़ना ने उसकी 'जीने की सारी इच्छा ही खत्म कर दी थी' जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है.
ये भी पढ़ेंः फर्श पर लाश... बेडशीट पर खून के धब्बे; मसूरी के होमस्टे में पति ने किया इंजीनियर पत्नी का मर्डर?
4 महीने पहले किया था प्रेम विवाह
श्वेता ने अपने नोट में लिखा 'अगर मैं मर जाती हूं, तो कृपया उन्हें बख्शना मत मां, उसने सबसे माफी मांगते हुए कहा कि मुझसे गलती हो गई. कृपया मुझे माफ कर दें. श्वेता ने करीब चार महीने पहले अपने साथी से प्रेम विवाह किया था और वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका के तौर पर काम कर रही थी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ननद की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही उसे भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.
पुलिस का कहना है कि इस मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है. क्योंकि महिला शिक्षक थी. ऐसे में उसका सुसाइड जैसा कदम उठाना गंभीर माना जा रहा है. बता दें कि बेंगलुरु में नवविवाहित महिलाओं का आत्महत्या करने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं.
ये भी पढ़ेंः खौफनाक! सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने PG में गर्लफ्रेंड को चाकुओं से गोदा, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं