विज्ञापन

बीवी को नौकरी से निकाला, गुस्साए पति ने सैलून मालिक को उठाकर पटका, बेंगलुरु का हैरान करने वाला VIDEO

बेंगलुरु के अवलाहल्ली के एक सैलून का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.यहां एक पति अपनी पत्नी को नौकरी से निकाले जाने को लेकर इतना नाराज हुआ कि उसने सैलून मालिक को ही पीट दिया.

बीवी को नौकरी से निकाला, गुस्साए पति ने सैलून मालिक को उठाकर पटका, बेंगलुरु का हैरान करने वाला VIDEO
bengaluru salon viral video
  • बेंगलुरु के अवलाहल्ली के एक सैलून में नौकरी से निकाली गई महिला कर्मचारी के पति ने सैलून मालिक पर बोला हमला
  • आरोपी पति अपने चार-पांच साथियों के साथ सैलून में घुसकर मालिक मोहन कुमार को पीटा, वीडियो वायरल
  • अवलाहल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

बेंगलुरु के अवलाहल्ली के एक सैलून का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.यहां एक पति अपनी पत्नी को नौकरी से निकाले जाने को लेकर इतना नाराज हुआ कि उसने सैलून मालिक को ही पीट दिया. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. पति सैलून मालिक को पीटने के लिए अपने 4-5 साथियों को भी साथ लाया था. 

क्या है पूरी घटना?

बेंगलुरु के अवलाहल्ली के एक सैलून से एक पिटाई का वीडियो आया है. यहां नौकरी से निकाली गई एक महिला कर्मचारी के पति ने कथित तौर पर हंगामा करते हुए सैलून मालिक पर हमला कर दिया. FIR के अनुसार यह घटना बीती शाम करीब 5:40 बजे बुदिगेरे क्रॉस के पास स्थित 'स्किन शाइन यूनिसेक्स सैलून' में हुई है.आरोपी की पहचान पूर्व कर्मचारी सुषमा के पति के रूप में हुई है.आरोप है कि वह अपने 4-5 साथियों के साथ सैलून में घुसा और मालिक मोहन कुमार पर हमला कर दिया.शिकायत में कहा गया है कि इन लोगों ने गाली-गलौच की, जान से मारने की धमकी दी और सैलून मालिक मोहन कुमार के साथ मारपीट की. जब उनकी पत्नी श्रीजा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उनके साथ भी कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट की गई.

मारपीट के बाद फरार हो गया आरोपी 

यह विवाद सुषमा को सैलून से निकाले जाने के बाद पैदा हुए तनाव के कारण हुआ है.घटना की पूरी फुटेज CCTV में कैद हो गई है, जिससे जांच में मदद मिलने की उम्मीद है.अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वास्तव में किन परिस्थितियों की वजह से यह झगड़ा शुरू हुआ.आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें- ED ने IPAC के दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु परिसरों में छापेमारी की, कंपनी देखती है TMC का चुनावी काम

यह भी पढ़ें- AI के कारण चली गई थी जॉब... बेंगलुरु के टेकी कपल की असली वजह आई सामने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com