- बेंगलुरु में टेक कपल भानु चंद्र रेड्डी और उनकी पत्नी शाजिया ने नौकरी छूटने और तनाव के कारण आत्महत्या की थी
- भानु चंद्र रेड्डी अमेरिका में अपनी नौकरी खोने के बाद बेंगलुरु में अच्छी नौकरी की तलाश में लंबे समय से थे
- बेरोजगारी और आर्थिक तंगी के कारण भानु का मानसिक तनाव बढ़ा था, जबकि परिवार से भी समर्थन नहीं मिला था
बेंगलुरु में टेक कपल की आत्महत्या के पीछे रिश्तों में कड़वाहट बताई जा रही थी, लेकिन कहानी कुछ और ही थी. दरअसल, भानु चंदिर रेड्डी लाखों रुपये के पैकेज वाली नौकरी छूटने के कारण बेहद तनाव में थे. वह पिछले काफी समय से बेरोजगार थे और एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे थे. लेकिन काफी कोशिश करने के बावजूद उन्हें पिछले एक साल में अच्छी जॉब नहीं मिल पाई थी. धीरे-धीरे भानु चंदिर रेड्डी की चिंता बढ़ रही थी. जॉब न मिलने की ट्रेशन में भानु चंदिर रेड्डी फांसी के फंदे से झूल गए. पत्नी शाजिया सिराज ने जब पति को फांसी के फंदे से झूलता देखा, तो उनसे भी फ्लेट की बालकनी से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया.
एक साल से बेरोजगार था
बेंगलुरु में भानु और शाजिया के सुसाइड ने सबको झकझोर कर रख दिया है. बानू चंद्र रेड्डी (32) और उनकी पत्नी बीबी शाज़िया सिराज (आईबीएम में तकनीकी विशेषज्ञ) ने सोमवार को आत्महत्या कर ली थी. जांच में पता चला है कि बानू चंद्र रेड्डी अमेरिका में अपनी नौकरी खोने के बाद से बेंगलुरु में कोई अच्छी जॉब के लिए स्ट्रगल कर रहे थे.

मुश्किल समय में परिवार ने भी नहीं दिया साथ
बताया जा रहा है कि भानु की जॉब एआई-बेस्ड छंटनी के कारण गई थी. नौकरी जाने के बाद भानु के पास आय का कोई साधन नहीं बचा था. बेरोजगारी और पैसों की कमी ने बानू चंद्र रेड्डी का मानसिक तनाव बढ़ा दिया था. इधर, अलग धर्म के शामिल करने के कारण पारिवार से भी भानु को सपोर्ट नहीं मिल रहा था. ऐसे में भानु और शाजिया की मुश्किलें और बढ़ा दी थीं. तेलंगाना में मजबूत राजनीतिक संबंध रखने वाले बानू चंद्र रेड्डी के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे, जिससे उनके रिश्ते तनावपूर्ण हो गए.
ये भी पढ़ें :- हैरान करने वाला मामला, पति ने लगाया पत्नी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, दर्ज कराई FIR!
सुसाइड नोट में लिखा- पत्नी जिम्मेदार नहीं...
पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बानू चंद्र रेड्डी ने इनमें से कुछ कारणों का जिक्र किया है और सुसाइड की जिम्मेदारी लेते हुए यह अनुरोध किया कि उनकी पत्नी को उनकी आत्महत्या के लिए दोषी न ठहराया जाए. दुखद घटना से कुछ समय पहले बेंगलुरु लौटी शाज़िया ने अपने पति का शव देखने के बाद आत्महत्या कर ली. यह घटना बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी में हुई है. इस घटना ने टेक इंडस्ट्री में काम करने वाले युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के मुद्दों पर चिंता जताई है.
ये भी पढ़ें :- IT इंजीनियर फंदे पर लटका, शव देखकर पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी, बेंगलुरु की रोंगटे खड़े करने वाली घटना
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं