विज्ञापन

VIDEO: बाइक पर जा रहे शख्स के सिर पर गिरी पेड़ की टहनी, गिरते ही कोमा में पहुंचा

वाहन चलाने वालों को हमेशा रोड सेफ्टी नियम फोलो करने की सलाह दी जाती है. बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने पर चालान है लेकिन फिर भी बेंगलुरु के सतीश ने इसकी अनदेखी की और हादसे का शिकार हो गए.

VIDEO: बाइक पर जा रहे शख्स के सिर पर गिरी पेड़ की टहनी, गिरते ही कोमा में पहुंचा
सिर पर लकड़ी गिरने से बाइकर गंभीर पूप से घायल.
  • बेंगलुरु में एक बाइक चालक सिर पर अचानक पेड़ की टहनी गिरने से बेहोश हो गया
  • बाइक चालक सड़क पर गिर पड़ा और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया था. डॉक्टर ने कहा वह कोमा में है
  • स्थानीय लोगों की मदद से सतीश को मणिपाल अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया

बिना हेलमेट वाहन चलाना कितना घातक हो सकता है ये बेंगलुरु की घटना को देखकर समझना मुश्किल नहीं है. एक शख्स बिना हेलमेट पहने बाइक से तेज रफ्तार में चला जा रहा था. अचानक सूखे पेड़ की टहनी टूटकर उसके ऊपर गिरी. लकड़ी सिर पर लगते ही बाइक समेत वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा और कोमा में चला गया. एइस घटना से एक पल में उसकी पूरी दुनिया बदल गई. वह काम पर जा रहा था लेकिन चोट लगने से अस्पताल पहुंच गया.

पेड़ की टहनी गिरने से कोमा में बाइकर

राहगीर दौड़कर उसके पास पहुंचे और उसे उठाने की कोशिश की. लेकिन वह बेहोश था. उसे आननफानन में अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने बताया कि वह कोमा में चला गया है. अगर बाइकर ने हेलमेट लगाया होता तो शायद वह सिर पर गंभीर चोट से बच सकता था. 

बेहोश होकर जमीन पर गिरा बाइकर

दिल दहलादेने वाली ये घटना बेंगलुरु के राजाजीनगर के राम मंदिर रोड पर घटी. जहां एक बाइकर पर सूखे पेड़ की टहनी गिर गई. जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और वह कोमा में चला गया. चौंकाने वाली घटना CCTV में कैद हो गई. पीड़ित की पहचान 52 साल के सतीश के रूप में हुई है. वह काम पर जा रहे थे तभी अचानक एक टहनी टूटकर उसके सिर पर गिरी.

Latest and Breaking News on NDTV

कोमा से ठीक हो रहा शख्स

लकड़ी गिरते ही उनका टू-व्हीलर से नियंत्रण हटा और वह सड़क पर गिर पड़े.  स्थानीय लोग तुरंत उनको पास के अस्पताल ले गए. बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल, यशवंतपुर ले जाया गया. डॉक्टरों ने उनकी इमरजेंसी सर्जरी की और बताया कि वह शुरू में कोमा में चले गए थे लेकिन अब ठीक हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-भूखे हैं, घर नहीं, आमदनी भी खत्म... दिल्ली के यमुना बाजार बुलडोजर एक्शन में उजड़े परिवारों का दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Accident, Road Accident, Helmet, Traffic Police, Bike Accident Cctv
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com