विज्ञापन

मोताब शेख और जुल्फिकार अली... BJP की प्रचंड लहर के बाद भी बंगाल में जीतने वाले कांग्रेस के दो विधायक कौन?

West Bengal Result: बंगाल में बीजेपी की सुनामी के बाद भी कांग्रेस के दो उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली. कांग्रेस के इन दोनों उम्मीदवारों की जीत खास है. क्योंकि पार्टी इस बार बंगाल में अकेले लड़ रही थी. सामने बीजेपी, टीएमसी के साथ-साथ वाम फ्रंट भी था. जानिए बंगाल में जीते कांग्रेस के दो विधायक कौन हैं?

मोताब शेख और जुल्फिकार अली... BJP की प्रचंड लहर के बाद भी बंगाल में जीतने वाले कांग्रेस के दो विधायक कौन?
बंगाल कांग्रेस के दो विधायक, मोताब शेख और जुल्फिकार अली.
  • बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बावजूद कांग्रेस के दो उम्मीदवारों ने विधायकी हासिल की है.
  • मोताब शेख का नाम वोटर लिस्ट से हटने के बाद अपीलीय ट्रिब्यूनल के फैसले से दोबारा जोड़ा गया था.
  • फरक्का सीट से मोताब शेख ने भाजपा के सुनील चौधरी को आठ हजार से अधिक वोटों से हराया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

Congress MLA in Bengal: बंगाल में BJP की प्रचंड लहर के बाद भी कांग्रेस के दो विधायकों ने जीत हासिल की है. कांग्रेस के दो उम्मीदवारों का बंगाल में जीतना बड़ी बात है. क्योंकि पिछली बार कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था. जबकि पिछले चुनाव में कांग्रेस और लेफ्ट फ्रंट ने साथ में चुनाव लड़ा था. इस बार कांग्रेस अकेले चुनावी मैदान में थी. सामने बीजेपी, टीएमसी के साथ-साथ वाम फ्रंट भी था. लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस के दो उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. बंगाल में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल करने वाले ये दो विधायक हैं- मोताब शेख और जुल्फिकार अली. 

मोताब शेख का SIR में कट गया था नाम

इन दोनों विधायकों की कहानी भी रोचक है. मुर्शिदाबाद की फरक्का सीट से कांग्रेस के टिकट पर मोताब शेख तो वह उम्मीदवार थे, जिनका नाम SIR में कट गया था और उनके चुनाव लड़ने पर ही सस्पेंस बढ़ गया था. इसके बाद उन्होंने नाम जुड़वाने की लड़ाई लड़ी. 

मोताब शेख ने नाम जुड़वाने के लिए अपीलीय ट्रिब्यूनल में अर्जी दी थी. अपीलीय ट्रिब्यूनल का काम वोटर लिस्ट से हटाए गए लोगों की अर्जियां निपटाना था. ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद मोताब शेख का नाम दोबारा वोटर लिस्ट में जोड़ा गया और तब जाकर वह चुनाव लड़ पाए.

मोताब ने बीजेपी के सुनील चौधरी को हराया

फरक्का सीट पर कांग्रेस के मोताब शेख ने BJP के सुनील चौधरी को 8,193 वोटों से हराया. मोताब को कुल 63,050 वोट मिले, जबकि सुनील चौधरी 54,857 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे.

मोताब शेख 57 साल के हैं. वह मुर्शिदाबाद की फरक्का सीट से कांग्रेस के विधायक बने हैं. चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 5.70 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल और 11.31 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति है.

रानीनगर से कांग्रेस के दूसरे विधायक जुल्फिकार अली

मोताब शेख के अलावा बंगाल में जीते कांग्रेस के दूसरे विधायक हैं- जुल्फिकार अली (Julfikar Ali). जुल्फिकार अली ने  मुर्शिदाबाद जिले की रानीनगर (Raninagar) सीट से जीत दर्ज की है. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार को हराया. 

जुल्फिकार अली ने टीएमसी प्रत्याशी को 2701 वोटों से हराया

मुर्शिदाबाद जिले की रानीनगर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार जुल्फिकार अली का टीएमसी प्रत्याशी अब्दुल सौमिक हुसैन से कड़ा मुकाबला देखने को मिला. लेकिन अंत में जुल्फिकार अली ने अब्दुल सौमिक हुसैन को 2,701 वोटों से मात दी. जुल्फिकार को 79,423 वोट मिले, जबकि अब्दुल सौमिक हुसैन को 76,722 वोट हासिल हुए.

बंगाल में बीजेपी की पहली बार बनेगी सरकार

जुल्फिकार अली वह एक व्यवसायी हैं और उनका राजनीतिक करियर 2026 के चुनाव में प्रमुखता से सामने आया है. मालूम हो कि बंगाल में बीजेपी ने 294 में से 207 सीटें जीत ली हैं. वहीं, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 80 सीटों पर सिमट गई है.

यह भी पढ़ें - 'यह बदले का नहीं, बदलाव का समय', बंगाल के सियासी दलों से PM मोदी की अपील के मायने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com