विज्ञापन

बंगाल: प्रेमिका के पति की हत्या के आरोप में बीएलओ गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदुरिया में 30 वर्षीय नासिर अली के क्षत-विक्षत शव को एक नहर से बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि इसके बाद बीएलओ रिजवान हसन मंडल और उसके साथी सागर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

बंगाल: प्रेमिका के पति की हत्या के आरोप में बीएलओ गिरफ्तार
  • पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में विवाहेतर संबंध को लेकर एक व्यक्ति की हत्या की घटना हुई है.
  • 30 वर्षीय नासिर अली का क्षत-विक्षत शव एक नहर से बरामद किया गया था.
  • बूथ स्तरीय अधिकारी रिजवान हसन मंडल और उसका साथी सागर इस हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं.
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में विवाहेतर संबंध को लेकर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में एक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदुरिया में 30 वर्षीय नासिर अली के क्षत-विक्षत शव को एक नहर से बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि इसके बाद बीएलओ रिजवान हसन मंडल और उसके साथी सागर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मंडल का अली की पत्नी के साथ विवाहेतर संबंध था और उसने अली को पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कुछ मुद्दों पर चर्चा करने के बहाने सोमवार देर शाम एक सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया था.

उन्होंने बताया कि अली सोमवार रात से लापता था और उसके परिजनों ने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मंडल के फोन कॉल और गतिविधियों पर नजर रखी और शुक्रवार सुबह नहर में शव बरामद किया.

उन्होंने बताया कि मंडल से पूछताछ की गई और अली की हत्या करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि सागर को हत्या की इस घटना को अंजाम देने में मंडल की मदद करने, शव के टुकड़े-टुकड़े करने और और उन्हें ठिकाने लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Husband Murdered, BLO Arrested, West Bengal BLO Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com