विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2025

कर्नाटक: दुकान को लेकर मचा बवाल, व्यापारी की काट दी नाक, पुलिस ने किया केस दर्ज

आरोपी अयान देसाई मौके से फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. वहीं हमले में सुफियान पठान का इलाज अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार आरोपी ने चाकू से हमले करते हुए सुफियान पठान की नाक काट दी.

कर्नाटक: दुकान को लेकर मचा बवाल, व्यापारी की काट दी नाक, पुलिस ने किया केस दर्ज
घटना मार्केट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आती है.
बेलगावी:

कर्नाटक के बेलगावी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक विवाद के दौरान एक व्यक्ति की नाक काट दी गई. जानकारी के अनुसार खड़े बाजार की खंजर गली में दुकान को लेकर विवाद हुआ था. देखते ही देखते व्यापारियों के बीच तीखी बहस ने हिंसा का रूप ले लिया और इस दौरान एक व्यापारी की नाक कट गई. इस हमले में सुफियान पठान (42) की नाक कट गई. जबकि समीर पठान नाम के व्यापारी को मामूली चोटें आईं हैं. आरोप है कि अयान देसाई ने कथित तौर पर चाकू से सुफियान पर हमला कर दिया.

क्या है पूरा मामला

खंजर गली में सड़क किनारे दुकान लगाने को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान अयान देसाई ने चाकू से हमला करने शुरू कर दिया. जिसमें सुफियान पठान की नाक कट गई. सुफियान का फिलहाल बेलगावी बीआईएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना मार्केट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आती है. आरोपी अयान देसाई फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nose Cut Off Karnataka, Belagavi Trader Nose Chopped, Trader Nose Chopped
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com