नई दिल्ली. पिछले साल नवंबर में न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की एक फ्लाइट में बुजुर्ग सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब करने के मामले में अहम खुलासा हुआ है. दस्तावेजों से पता चलता है कि चालक दल नशे में धुत यात्री को महिला यात्री की सीट पर लेकर आए और उसे माफी मांगने के लिए मजबूर किया, ताकि वह गिरफ्तारी से बच सके. महिला ने न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में घटना के एक दिन बाद 27 नवंबर को एयर इंडिया समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को पत्र लिखा था। हालांकि, इस मामले में एयर इंडिया ने 4 जनवरी को दोपहर 12 बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. आरोपी मुंबई के व्यवसायी के खिलाफ दर्ज एफआईआर से यह खुलासा हुआ है।
मैं चाहती थी कि मुझ पर पेशाब करने वाला गिरफ्तार हो, लेकिन...
पीडि़त महिला का कहना है कि उन्होंने विमान की लैंडिंग के तुरंत बाद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी. हालांकि, चालक दल ने उनसे कहा कि पेशाब करने वाला शख्स माफी मांगना चाहता है. उन्होंन बताया, "मैंने स्पष्ट रूप से कह दिया था कि मैं उसके साथ बातचीत नहीं करना चाहती और न ही उसका चेहरा देखना चाहती हूं. मैं चाहती थी कि लैंडिंग के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाए। हालांकि, चालक दल आरोपी को मेरी इच्छा के विरुद्ध मेरे सामने लाए और हमें आमने-सामने बिठाया गया. मैं दंग रह गई, जब वह रोने लगा और मुझसे माफी मांगने लगा. वह मुझसे शिकायत दर्ज न करने की भीख मांग रहा था, क्योंकि वह एक पारिवारिक व्यक्ति है और नहीं चाहता था कि इस घटना से उसकी पत्नी और बच्चे प्रभावित हों. हालांकि उस व्याकुल अवस्था में, मैं उस भयावह घटना के अपराधी के साथ नज़दीकी से बातचीत करने और सामना करने से ही विचलित हो गई थी। मैंने उससे कहा कि उसकी हरकतें अक्षम्य हैं. लेकिन मेरे सामने उसकी याचना और भीख मांगने के बावजूद और मेरा खुद का सदमा और आघात, मुझे उसकी गिरफ्तारी पर जोर देना या उसके खिलाफ आरोप लगाना मुश्किल हो गया."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीडि़त महिला ने विमान में सफर के दौरान हुए इस दुखद अनुभव के बारे में एयर इंडिया को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की थी. महिला का ये पत्र एफआईआर का भी हिस्सा है. पत्र में महिला ने चालक दल पर भी सहयोग न करने का आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि जब उन्होंने इस घटना की शिकायत चालक दल से की, तो उन्होंने उनकी सीट बदलने से साफ इनकार कर दिया. ऐसे में महिला को पेशाब से गंदी हुई सीट पर फिर बैठना पड़ा.
पेशाब करने के बाद भी आरोपी शख्स तब तक खड़ा रहा, जब तक...!
एयर इंडिया के विमान में घटना उस समय हुई, जब फ्लाइट में लंच के बाद लाइट बंद थी. पेशाब करने के बाद, वह आदमी तब तक खड़ा रहा, जब तक कि एक अन्य यात्री ने उसे जाने के लिए नहीं कहा. महिला ने चालक दल से शिकायत की और उन्हें बताया कि उसके कपड़े, जूते और बैग पेशाब में भीग गए. चालक दल ने कथित तौर पर उसे कपड़े और चप्पलें दीं और उसे अपनी सीट पर लौटने के लिए कहा.
आरोपी यात्री को बिना किसी रोक-टोक के जाने दिया गया
महिला का आरोप है कि बिजनेस क्लास की कई सीटें खाली होने के बावजूद उसे दूसरी केबिन सीट नहीं दी गई. उसने आरोप लगाया है कि विमान के दिल्ली में उतरने के बाद आरोपी यात्री को बिना किसी रोक-टोक के जाने दिया गया. अब आरोपी यात्री के माफी मांगने वाली बात भी सामने आ रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं