विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2020

लॉकडाउन में बारात निकालना पड़ा भारी, दूल्हे समेत 9 बाराती हुए गिरफ्तार, देखें तस्वीर

लॉकडाउन के दौरान एक परिवार को बैंड बाजे के साथ बारात निकालना भारी पड़ गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर दूल्हे समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

लॉकडाउन में बारात निकालना पड़ा भारी, दूल्हे समेत 9 बाराती हुए गिरफ्तार, देखें तस्वीर
बैंड पार्टी के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी पुलिस
मुंबई:

लॉकडाउन के दौरान एक परिवार को बैंड बाजे के साथ बारात निकालना भारी पड़ गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर दूल्हे समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना मालवाणी थाने की है जहां 12 जून को एक बारात, बैंड-बाजे के साथ निकली थी. जानकारी के मुताबिक परिवार ने पुलिस से इजाजत लिए बगैर इस कार्यक्रम का आजोयन किया. मालवणी गेट नम्बर 8 में निकली बारात में शामिल हुए लोगों में कोरोना के प्रति सतर्कता नजर नहीं आ रही है. बारात में न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है और न ही किसी ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया है. 

बारात का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार पुलिस ने दूल्हे समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही बारात में शामिल हुई फॉर्च्यूनर कार और बैंड बाजा पार्टी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोग कोरोना के डर को भूलकर बारात में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना का जबरदस्त प्रकोप फैला है. अकेले महाराष्ट्र में कोरोना के एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. शनिवार को महाराष्ट्र में  3,427 नए मामले सामने आने के साथ कुल संख्या 1,04,568 पर पहुंच गई. तो वहीं संक्रमण के कारण शनिवार को 113 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 3,830 पर पहुंची चुकी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baraat During Lockdown, Wedding Ritual Lockdown, Groom Arrested, Social Distancing In Baraat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com