विज्ञापन
This Article is From May 31, 2022

Viral video: सास ने बहू का किया ऐसा स्वागत, वीडियो देखकर फैंस बोले – ‘सास हो तो ऐसी’

सास अगर बहू के लिए बड़ा दिल रखे तो ऐसी सास एक मिसाल होती है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सास अपनी बहू का बहुत प्यार से स्वागत करती दिख रही है. वीडियो में दिख रहा है कि बहू पहले दिन ससुराल में रस्मों रिवाज के साथ घर में प्रवेश कर रही है.

Viral video: सास ने बहू का किया ऐसा स्वागत, वीडियो देखकर फैंस बोले – ‘सास हो तो ऐसी’
सास ने बहू का किया स्वागत
नई दिल्ली:

किसी भी लड़की के जीवन में शादी का मौका बेहद खास होता है. लड़कियां ससुराल जाने को लेकर डरी होती हैं. ना जाने उनके साथ क्या व्यवहार किया जाए. आम तौर पर भारतीय समाज में सास अपनी अकड़ के लिए जानी जाती हैं और ससुराल में बहू को हर तरह से परेशान करती हैं तो कई सास ऐसी भी देखी जाती हैं जो बहू को प्यार और मान सम्मान देती हैं औऱ बेटी की तरह घर में नई बहू का स्वागत करती हैं.

सास अगर बहू के लिए बड़ा दिल रखे तो ऐसी सास एक मिसाल होती है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सास अपनी बहू का बहुत प्यार से स्वागत करती दिख रही है. वीडियो में दिख रहा है कि बहू पहले दिन ससुराल में रस्मों रिवाज के साथ घर में प्रवेश कर रही है. बहू घुंघट में है. बहू को पैर रखने के लिए सास डलिया खूद आगे बढ़ा रही है. सास के चेहरे पर बहू के आने से साफ साफ खुशी देखा जा सकता है.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई इस सास की तारीफ कर रहा है. यूजर्स ने इस पर काफी सारे कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा है, सास के जज्बे को सलाम. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, कहां मिलती हैं ऐसी सास. एक अन्य यूजर ने लिखा है, सास हो तो ऐसी. वहीं कई यूजर्स ने इस वीडियो पर दिल के इमोजी शेयर किए हैं.  

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Video, Wedding Video Goes Viral, Wedding Video Shoot, Wedding Video Viral, Wedding Video Groom Crying During Vidai Funny Video Goes Viral, Saas Bahu Jokes, Saas Bahu Serial, Saas Bahu Video, Saas Babu Viral Video, Bride, Bride Makeup With Golgappa, Bride And Groom, Bride And Brother In Law Dance Video, Bride And Groom Cute Video, Bride And Groom Arrested, Bride And Groom Dance Video Viral, Bride And Groom Exchanged, Bride And Groom Entry Planner, Bride And Groom Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com