कोटद्वार बार एसोसिएशन (Kotdwar Bar Association) द्वारा अंकिता हत्याकांड (Ankita Murdercase) के आरोपियों की पैरवी नहीं करने का निर्णय लिए जाने के कारण बुधवार को अदालत में उनकी जमानत याचिका दाखिल नहीं हो पायी. कोटद्वार सिविल न्यायालय में आज आरोपियों की जमानत अर्जी दाखिल होनी थी जिस पर सुरक्षा की दृष्टि से वर्चुअल माध्यम से सुनवाई की जानी थी लेकिन कोटद्वार बार एसोसिएशन द्वारा आरोपियों का बहिष्कार का निर्णय लिये जाने के चलते कोई अर्जी दाखिल नहीं की गयी. कोटद्वार बार एसोसियेशन के अध्यक्ष अजय पंत ने बताया कि बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि कोई भी अधिवक्ता आरोपियों की ओर से न तो जमानत अर्जी दाखिल करेगा और न हीं उसकी पैरवी करेगा .
हालांकि, अदालत ने एक अधिवक्ता को इसके के लिए नामित भी किया था लेकिन उन्होंने भी नैतिकता को आधार बताते हुए दाखिल की गयी जमानत की अर्जी वापस ले ली. उधर, अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया. कोटद्वार के अलावा पौड़ी जिले के रिखणीखाल, एकेश्वर, द्वारीखाल और दुगड्डा ब्लॉक से आई सैकड़ों आंगनबाड़ी कर्मियों ने इस दौरान अपने हाथों में दंराती भी ले रखी थीं . इस बीच कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 534 को भी बाधित किया गया लेकिन जल्द ही उन्होंने उसे खोल दिया. बाद में उन्होंने नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस मौके पर एकेश्वर चौबट्टाखाल से आई पूनम कैत्यूरा ने कहा कि उनकी लड़ाई अंकिता के लिए इंसाफ की लड़ाई है और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जघन्य हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग भी की गयी है. प्रदर्शनकारियों ने न्यायालय के बाहर गेट पर भी प्रदर्शन किया .
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं