कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को बेंगलुरु के बॉरिंग अस्पताल के पास स्थित मोर्चरी क्षेत्र में एक कंपाउंड की दीवार गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक कुल 7 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा हादसे में 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है.
मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटना स्थल की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि बेंगलुरु प्रशासन ने उस क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडर्स (रेहड़ी-पटरी वालों) को अपना सामान बेचने की अनुमति दी थी, जिसके कारण बारिश के दौरान वहां काफी लोग मौजूद थे. दीवार गिरने की वजह से ये लोग मलबे की चपेट में आ गए. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है.

bangalore wall collapse Seven dead bowring hospital cm siddaramaiah Photo Credit: Reethu Rajpurohit
कर्नाटक सरकार करवाएगी मामले की जांच
सिद्धारमैया ने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जांच में किसी भी अधिकारी या व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल प्रशासन राहत कार्य और मलबे को पूरी तरह साफ करने में जुटा हुआ है.

bangalore wall collapse Seven dead bowring hospital cm siddaramaiah Photo Credit: Reethu Rajpurohit
बेंगलुरु दीवार हादसे में जान गंवाने वालों के नाम
- ताबीन ताज (47)
- मुबीन ताज (49)
- माया (51)
- साजिद (20)
- अज़्यु (35)
- प्रीति (51)
- सिज़ी (47)

bangalore wall collapse Seven dead bowring hospital cm siddaramaiah Photo Credit: Reethu Rajpurohit
यह भी पढ़ें- दोस्त की शादीशुदा बेटी को दिल दे बैठा: पहले पिलाई शराब, फिर हथौड़े से वार कर ले ली जान
यह भी पढ़ें- टाइगर रिजर्व में VIP शादी: मंत्री के बेटे के विवाह के लिए मंदिर में सजा पंडाल, वन विभाग ने उखाड़े टेंट
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड जाने वाले सावधान! अभी तप रहे पहाड़, कब होगी बारिश-बर्फबारी? जानें IMD अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं