कर्नाटक के बेल्लग्राम के कनकरे गांव में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन (Karnataka Landslide) हो गया. इस हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि मोंटेपदवू इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के मिट्टी के नीचे दबे होने की आशंका है. मृत बच्ची की पहचान नौशाद की बेटी नईमा के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, कनकरे में नौशाद के घर के पीछे की पहाड़ी और रिटेनिंग वॉल अचानक ढह गई, जिससे घर का हिस्सा और खिड़की टूटकर बच्ची पर गिर गई. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मोंटेपदवू में रेस्क्यू जारी
मोंटेपदवू क्षेत्र में हुए भूस्खलन में तीन लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है. प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा इंतज़ाम कड़े कर दिए गए हैं.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
उल्लाल तालुका के कई क्षेत्रों में लगातार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. कुम्पला, कल्लापु, धर्मनगर, उचिला, तलपाडी, विद्यनगर और कल्कट्टा जैसे इलाकों में कई घरों में पानी घुस गया है, जिससे लगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है.
रिहायशी इलाकों से लोगों को हटाया गया
सिर्फ कल्लापु क्षेत्र में ही 50 से अधिक घरों में पानी भर गया है. तलपाडी में एक मकान को काफी नुकसान हुआ है, वहां के लोगों को रात के समय सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. भारी बारिश और भूस्खलन ने दक्षिण कर्नाटक के इस क्षेत्र में भयावह स्थिति पैदा कर दी है. प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है. स्थानीय लोगों से भी सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की गई है. बता दें कि मौसम विभाग ने इस इलाके में रेड अलर्ट जारी किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं