विज्ञापन

Phalodi Satta Bazar: बंगाल में किसकी सरकार? क्या कह रहा है फलोदी सट्टा बाजार

बंगाल समेत असम, केरल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में Phalodi Satta Bazar के आंकड़ों में किसकी सरकार बन रही है और कौन पीछे रह गया.

बंगाल में क्या कहता है फलोदी सट्टा बाजार

Phalodi Satta Bazar: बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जबरदस्त वोटिंग हुई है. जहां पहले चरण में 93 प्रतिशत वोटिंग हुई है, वहीं दूसरे और अंतिम चरण में 91 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है. अंतिम चरण के चुनाव के साथ ही बंगाल विधानसभा चुनाव का Exit Poll भी सामने आ गया है. लेकिन चुनाव को लेकर फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़े काफी सटीक माने जाते है. वर्षों से फलोदी सट्टा बाजार चुनाव को लेकर सट्टा बाजार के आंकड़े देती आई है वह काफी हद तक सही माने जाते हैं. ऐसे में बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भी फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़े सामने आए हैं.

फलोदी सट्टा बाजार में बंगाल में किसकी सरकार

फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार चुनाव से पहले बंगाल में TMC को बढ़त दी जा रही थी. लेकिन दूसरे चरण के मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी को 150 से 152 सीटें तो वहीं टीएमसी को 137 से 140 सीटों का सेशन देने का आकलन बता रहा है. यानी यहां बीजेपी को बढ़त दिखाई जा रही है. पहले जहां बीजेपी को 100 सीट दी जा रही थी. अब दूसरे चरण के मतदान के बाद पूर्ण बहुमत के साथ 150 सीटों पर लाकर खड़ा कर रहा है. हालांकि मतगणना की तरीख तक यह आंकड़ा ऊपर नीचे हो सकता है.

वही बात की जाए भवानीपुर सीट की तो वहां ममता बनर्जी के भाव 20 से 25 पैसे से बढ़ाकर 50 पैसे के साथ ही उनकी स्थिति को भी पहले से कमजोर बता रहा है. बता दें, फलोदी सट्टा बाजार में जिसका ज्यादा भाव होता है वह कमजोर माना जाता है.

असम-तमिलनाडु और केरल में क्या कहता है फलोदी सट्टा का आंकड़ा

बाकी देश के तीन राज्यों की बात की जाए तो असम में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों को 98 से 100 सीटे और कांग्रेस को 24 से 26 सीटों के सेशन पर लाकर खड़ा कर रहा है. बाजार में जहां एक ओर चुनावी माहौल की देखा जाए तो असम, तमिलनाडु और केरल को लेकर बाजार में कामकाज कम देखा जा रहा है. लेकिन तमिलनाडु की तो सट्टा बाजार NDA को 100 सीटे इंडिया गठबंधन को 140 सीटें दे रहा है.जबकि केरल चुनाव को लेकर भी बाजार का रुख UDF की मजबूती के साथ 80 सीटे और LDF को 60 सीटों पर बाजार सेशन दिया जा रहा हैं. हालांकि बाजार में आगे और भी उतार चढ़ाव देखे जा सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः असम में BJP की हैट्रिक, तमिलनाडु में विजय का जलवा, केरल में पलट रही सरकार; NDTV Poll of Polls का अनुमान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Phalodi Satta Bazar, Phalodi Satta Bazar Equation On Bengal Election, Phalodi Satta Bazar Assesment On Bengal Chunav, Phalodi Satta Bazar On 5 Assembly Election, Phalodi Satta Bazar Bhawanipur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com