झारखंड विकास मोर्चा से कांग्रेस में गये बंधु तिर्की के आय से अधिक संपत्ति के मामले में तीन वर्ष कैद की सजा पाने के बाद उनकी विधायकी चले जाने से खाली हुई मांडर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को उनकी बड़ी बेटी शिल्पा नेहा तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में महागठबंधन के समर्थन से अपना नामांकन पत्र भरा.
23 जून को हो रहे मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बंधु तिर्की की बड़ी बेटी शिल्पा को बुधवार को चुनाव मैदान में उतारा था और आज उसने राज्य में सत्ताधारी महागठबंधन की प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र भर दिया. बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने तीन वर्ष कैद की सजा सुनायी थी जिसके चलते आठ अप्रैल को उनकी विधायकी चली गयी और मांडर विधानसभा सीट खाली हो गयी थी.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
शिल्पी नेहा तिर्की को मांडर के विधानसभा उपचुनाव के मैदान में उतरने का फैसला कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कल किया था. अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की ओर से मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गयी थी.
आज नामांकन से पहले आज सुबह शिल्पी नेहा तिर्की ने सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख दिशोम गुरु शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर उनके साथ उनके पिता बंधु तिर्की भी मौजूद थे.
बाद में शिल्पी के नामांकन के समय प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी उपस्थित थे.
झामुमो ने कहा कि शिल्पी नेहा तिर्की इस उपचुनाव में महागठबंधन की उम्मीदवार होंगी.
इस बीच आज भाजपा ने प्रदेश चुनाव समिति की बैठक कर मांडर से पार्टी के संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया.
माना जा रहा है कि मांडर से उपचुनाव के लिए टिकट की दौड़ में मुख्य रूप से मांडर से ही विधायक रहीं गंगोत्री कुजूर, रांची की मेयर आशा लकड़ा और पूर्व आइपीएस अधिकारी अरुण उरांव भी शामिल हैं.
भाजपा की चुनाव समिति की बैठक़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में हुई जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, धर्मपाल सिंह और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी उपस्थित थे.
शिल्पी ने कहा कि उनके पिता को एक साजिश के तहत फंसाया गया है अतः राजनीति में उतरने का उनका मुख्य उद्देश्य पिता के कार्य को आगे बढ़ाना है.
यह भी पढ़ें:
राज्यसभा चुनाव: चार अतिरिक्त सीटें जीतने के लिए बीजेपी को निर्दलियों पर भरोसा
राज्यसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस को सता रहा 'खरीद-फरोख्त' का डर, विधायकों को रिसॉर्ट भेजा
राज्यसभा चुनाव : पिछले चुनाव की गलतियां फिर न हों, इसके लिए हरियाणा कांग्रेस विधायकों को दी जाएगी ट्रेनिंग
सवाल इंडिया का: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर?
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं