विज्ञापन

वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या को तोहफा, मुंबई और पुणे के लिए 2 ट्रेनों को हरी झंडी, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Amrit Bharat Express New Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी को दो नई ट्रेनों की सौगात देने जा रहे हैं. इससे अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज रेलवे स्टेशन जैसे शहरों को फायदा मिलेगा. जानें अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट, टाइमटेबल सब कुछ...

वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या को तोहफा, मुंबई और पुणे के लिए 2 ट्रेनों को हरी झंडी, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Banaras Pune Amrit Bharat Express
  • बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस रोजाना चलेगी और गरीब व मध्यम वर्ग के यात्रियों को सस्ती सेवा प्रदान करेगी
  • ट्रेन संख्या 22589 वाराणसी से शाम 6:15 बजे प्रस्थान कर हडपसर रात 12:10 बजे पहुंचेगी
  • इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे जिनमें स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास शामिल हैं, और चार रेक तैनात किए जाएंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस 22589/22590  गरीब और मध्यम वर्ग के यात्रियों को सस्ती सेवा देगी. इससे यूपी और महाराष्ट्र के बीच एक नई ट्रेन भीड़भाड़ कम करेगी. वाराणसी से हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22589 और हडपसर से बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22590 के तौर पर चलेगी. बनारस-हडपसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस 18 स्टेशनों पर रुकेगी. ये ट्रेन ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, झांसी स्टेशन, मध्य प्रदेश के बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा और फिर महाराष्ट्र में भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपारागांव, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन तक जाएगा. 

हडपसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस

हडपसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस (Banaras–Hadapsar Amrit Bharat Express Train Route) रोजाना चलेगी. इस ट्रेन में स्लीपर, जनरल सेकंड क्लास समेत कुल 22 कोच होंगे. बनारस और हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस के कुल चार रेक तैनात किए जाएंगे. ट्रेन संख्या 22589 बनारस-हडपसर अमृत भारत ट्रेन वाराणसी से शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी और हडपसर रात 12:10 बजे पहुंचेगी. रिटर्निंग में ट्रेन नंबर 22590 हडपसर से सुबह 7:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे बनारस पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें - बिहार से गुजरात आना-जाना होगा आसान, पटना से अहमदाबाद के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

काशी से पुणे ट्रेन का टाइमटेबल 

बनारस-हडपसर ट्रेन- 22589
शाम 18.15 बजे
प्रयागराज - 20:30 / 20:35
बीना - 06:05 / 06:07    अगले दिन सुबह
खंडवा - 13:30 / 13:32    बजे
हडपसर पुणे - 00:10 रात 

हडपसर-बनारस ट्रेन -22590

हडपसर(पुणे) - 07:50 सुबह
खंडवा- 18:38 / 18:40 शाम
बीना- 01:35 / 01:37 रात
प्रयागराज - 11:30 / 11:35
वाराणसी- 14:30

ये भी पढ़ें -पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, जानें- किस रूट पर चलेंगी ये ट्रेनें

अयोध्या-मुंबई अमृत भारत (Ayodhya–Mumbai Amrit Bharat Express Train)

अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी पूर्वांचल और अवध क्षेत्र के रेल यात्रियों को राहत देगी. ये अयोध्या धाम जंक्शन से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) तक चलेगी.  इसके स्टॉपेज में अयोध्या धाम और प्रयागराज जंक्शन शामिल हैं. 22 कोच (सामान्य और स्लीपर क्लास) के हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com