Bakrid 2026 Security Live: आज देशभर में बकरीद यानी ईद-उल-अजहा (Eid-Ul-Adha) का त्योहार मनाया जा रहा है. अलग-अलग शहरों की मस्जिदों को सजाया गया है. आज बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में एकत्र होकर नमाज अदा करेंगे. इसी के साथ कुर्बानी की रस्म निभाई जाएगी. इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यूपी में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. वहीं महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है.
Bakrid Security Live Updates Delhi, Mumbai, UP And Other States On High Alert
Bakrid 2026 LIVE: राष्ट्रपति ने दी बकरीद की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स हैंडल ने एक पोस्ट में लिखा, "ईद-उज-जुहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं. यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है. यह पर्व हमें मानवता, विशेषकर वंचित वर्गों, की सेवा करने की प्रेरणा देता है. आइए, इस अवसर पर हम समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ें."
PM Modi on Bakrid: PM मोदी ने बकरीद पर दी देशवासियों को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बकरीद पर देशवासियों को बधाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं. कामना है कि यह अवसर हमारे समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और गहरा करे. सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना.'
Eid ul-Adha greetings! May this occasion deepen the spirit of brotherhood and happiness in our society. Praying for everyone’s success and good health.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 28, 2026
Bakrid LIVE: मायावती ने दी बकरीद की बधाई
मायावती ने दी बकरीद की मुबारकबाद, शांति और भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बकरीद पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. मायावती ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ईद-उल-अजहा, अर्थात आम बोलचाल की जुबान में बकरीद पर्व की दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय मुस्लिम भाई-बहनों व उनके परिवार वालों को दिली मुबारकबाद. साथ ही समस्त देशवासियों के खुश व खुशहाल जिन्दगी की शुभकामनाएं.’’
उन्होंने अपील की कि सभी, पर्व व त्योहार पूरी शान्ति, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाए जाएं. मायावती ने कहा, ‘‘यह देश व जनहित में हमेशा बेहतर रहेगा, ताकि देश-प्रदेश के विकास और यहां के लोगों की तरक्की पर पूरी ऊर्जा, शक्ति व संसाधन लग सकें.’’
पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में रही बसपा की चारों सरकारों में हमेशा 'कानून द्वारा कानून का राज' रहा.’’
उन्होंने कहा कि उनकी सरकारें पूरी तरह से सर्वसमाज-हितैषी और 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की नीति पर चलने वाली बेहतरीन सरकारें थीं.
Bakrid LIVE: बकरीद पर अखलेश यादव ने दी बधाई
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामनाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "ईद-उल-अजहा मुबारक."
Bakrid LIVE: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने अदा की नमाज
बिहार की राजधानी पटना में BJP नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर नमाज अदा की. बिहार पुलिस ने बकरीद को लेकर सुरक्षा के भी इंतजाम किए हैं.
Bakrid LIVE: संभल में कैसे मनाई जा रही बकरीद? देखिए तस्वीरें
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी स्थित 'छोटी ईदगाह' में, ईद-उल-अजहा के अवसर पर लोगों ने नमाज अदा की. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां पुलिस बल भी तैनात किया गया है.
Delhi Bakrid LIVE: दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने अदा की नमाज
दिल्ली की जामा मस्जिद पर सुबह की नमाज करने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. लोगों ने मस्जिद में नमाज अदा की और एक दूसरे को ईद की बधाई दी.
VIDEO | Delhi: Thousands of people offer namaz at Jama Masjid on Eid-ul-Azha (Bakrid).#Eid #DelhiNews
— Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/GSxoWgCEWV
Eid Namaz LIVE: तमिलनाडु के कोयंबटूर में लोगों ने अदा की नमाज
बकरीद के मौके पर तमिलनाडु के कोयंबटूर में भारी संख्या में लोगों ने सुबह की नमाज अदा की.
#WATCH | Tamil Nadu | A massive gathering of devotees offers the morning Namaz at Coimbatore on the occassion of Eid al-Adha (Bakrid). pic.twitter.com/10bQmuaLrc
— ANI (@ANI) May 28, 2026
Mumbai Bakrid LIVE: मुंबई के YMCA मैदान में बड़ी संख्या में लोगों ने अदा की नमाज
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बकरीद के अवसर पर मुंबई के YMCA मैदान में बड़ी संख्या में लोगों ने सुबह की नमाज अदा की. पुलिस ने मुंबई में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं.
#WATCH | Maharashtra | A large group of devotees offer the morning Namaz at Mumbai's YMCA ground on the occassion of Eid al-Adha (Bakrid). pic.twitter.com/r5LYwMtmoG
— ANI (@ANI) May 28, 2026
MP Bakrid LIVE: भोपाल में कैसे मनाई जा रही बकरीद, देखिए वीडियो
मध्य प्रदेश के भोपाल में बकरीद के अवसर पर ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने सुबह की नमाज अदा की.
Delhi Bakrid LIVE: दिल्ली में बकरीद पर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
दिल्ली में बकरीद पर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने, खासकर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में, बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं. बकरीद से पहले दिल्ली पुलिस ने पहले ही रूट मार्च और फ्लैग मार्च किए थे. अब तक जश्न पूरी तरह से बिना किसी घटना के रहा है और हमें उम्मीद है कि यह सिलसिला जारी रहेगा. त्योहार के हिस्से के तौर पर, कुर्बानी की रस्म पूरी तरह से घर के अंदर ही की जाएगी.
Bakrid LIVE: बकरीद पर लखनऊ की मस्जिदों में कब पढ़ी जाएगी नमाज
बकरीद के दिन लखनऊ की प्रमुख मस्जिदों पर नमाज पढ़ी जाएगी. टीले वाली मस्जिद पर सुबह 9 बजे नमाज होगी. ऐशबाग ईदगाह मे सुबह 10 बजे नमाज होगी. वहीं बड़ा इमामबाड़ा आसिफी मस्जिद में 11 बजे नमाज होगी. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. नमाज के चलते कई रास्तों पर डायवर्जन होगा. ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी होगी. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर रखेगी.
Ghaziabad Bakrid LIVE: गाजियाबाद में पुलिस अलर्ट पर, बकरीद से पहले निकाला फ्लैग मार्च
बकरीद से पहले गाजियाबाद की वेवसिटी क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. सहायक पुलिस आयुक्त वेवसिटी प्रियाश्री पाल के नेतृत्व में मय पुलिस बल के साथ डासना थाना क्षेत्र में करीब 5 किलोमीटर एरिया में पैदल फ्लैग मार्च किया गया.
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की. पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
सहायक पुलिस आयुक्त वेवसिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि आगामी बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त एवं फ्लैग मार्च किया जा रहा है. आमजन से अपील है कि आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें.
Noida Bakrid LIVE: नोएडा में तीन दिनों के लिए धारा 163 लागू
नोएडा में बकरीद और अलग अलग संगठनों के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शनों को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने 28 मई से 30 मई 2026 तक तीन दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू कर दी है.
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में शांति व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है. आदेश के उल्लंघन पर BNS की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी.
धारा 163 लागू होने के बाद पुलिस की अनुमति के बिना 5 या उससे अधिक लोगों का जुलूस या सार्वजनिक स्थान पर एकत्र होना प्रतिबंधित रहेगा. सरकारी कार्यालयों और उनके आसपास 1 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने और शूटिंग करने पर रोक रहेगी. अन्य स्थानों पर भी ड्रोन संचालन के लिए अनुमति जरूरी होगी.
रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर परिसर तक ही सीमित रहेंगे. सार्वजनिक सड़कों और स्थानों पर नमाज, पूजा-अर्चना, धार्मिक आयोजन या जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी. विशेष परिस्थितियों में पुलिस से अनुमति लेनी होगी.
विवादित स्थलों पर पूजा या नमाज अदा करने की कोशिश नहीं की जा सकेगी. धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले पोस्टर, बैनर, झंडे या अन्य सामग्री लगाने पर रोक रहेगी. वही धार्मिक आयोजनों और जुलूस मार्गों के आसपास आवारा जानवरों को छोड़ने पर भी प्रतिबंध रहेगा.
UP Bakrid LIVE: यूपी के हापुड़ में ड्रोन से निगरानी
हापुड़ में बकरा ईद की नमाज को लेकर हापुड़ में हाई अलर्ट पर पुलिस, ईदगाह के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. ड्रोन कैमरे से ईदगाह की निगरानी रखी जा रही है. सड़क पर नमाज़ ना हो उसके लिए लाउडस्पीकर के माध्यमसे लोगों को समझाया जा रहा है.
Bakrid Live Update: अलीगढ़ में बकरीद से पहले पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
यूपी के अलीगढ़ में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिखाई दिया. इसी क्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने RAF, PAC तथा भारी पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की.
UP Bakrid Police Alert LIVE: यूपी के प्रयागराज में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
यूपी में बकरीद के त्योहार को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रयागराज में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने त्योहार को लेकर अपनी तैयारियां मुकम्मल कर ली है. पीस कमेटी की बैठक के बाद देर शाम प्रयागराज में सिटी जोन की पुलिस ने पुराने शहर के कई संवेदनशील और मिली-जुली आबादी वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग की और फ्लैग मार्च निकाला. डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य, कोतवाली एसीपी रवि गुप्ता और अतरसुइया एसीपी निकिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने चौक, खुल्दाबाद, करेली, अटाला, शाहगंज और चकिया जैसे संवेदनशील इलाकों का दौरा किया. इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनसे मिल-जुल कर आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की.
Mumbai Bakrid LIVE: बकरीद पर मुंबई पुलिस की लोगों से अपील
संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके. मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संयम बनाए रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें. किसी भी संदिग्ध या लावारिस वस्तु मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें. साथ ही किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 100 और 112 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
Eid ul Adha LIVE Updates: अजमेर शरीफ दरगाह में सुबह 4 बजे से पहुंच रहे लोग
राजस्थान के अजमेर में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के मौके पर ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह में जन्नती दरवाजा सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया.
#WATCH | Ajmer, Rajasthan | Jannati Darwaza at Khwaja Gharib Nawaz Dargah was opened at 4 am for devotees on the occassion of Eid al-Adha (Bakrid). pic.twitter.com/RkGuKqNGvN
— ANI (@ANI) May 28, 2026
Bakra Eid 2026 LIVE: बिहार में बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बकरीद के अवसर पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है. उन्होंने जिलाधिकारियों (डीएम), पुलिस अधीक्षकों (एसपी), पुलिस उपमहानिरीक्षकों (डीआईजी) तथा पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी) को त्योहार के मद्देनजर पूरे प्रशासनिक तंत्र को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि बकरीद की सुबह से ही असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए तथा सोशल मीडिया गतिविधियों की भी कड़ी निगरानी की जाए. मुख्य सचिव ने कहा कि किसी भी स्थान पर तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी जिला प्रशासन पहले से अपनी तैयारियां पूरी कर लें.
Eid Namaz LIVE: बकरीद को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट
मुंबई में को बकरीद पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं. मुंबई पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) की निगरानी में पूरे शहर में विशेष बंदोबस्त की योजना बनाई गई है. मुंबई पुलिस के अनुसार, बकरीद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 8 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 21 पुलिस उपायुक्त, 61 सहायक पुलिस आयुक्त, 1980 पुलिस अधिकारी और 10,110 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा आरसीपी, एंटी डेमो टीम, एसआरपीएफ प्लाटून, दंगा नियंत्रण पथक, क्विक रिस्पॉन्स टीम, डेल्टा, कॉम्बैट फोर्स और होमगार्ड्स की भी तैनाती की गई है.
Bakrid LIVE Updates: महाराष्ट्र के पहले मीरा रोड पर स्थिति सामान्य
ठाणे की एक आवासीय सोसाइटी में बकरीद से पहले कुर्बानी के बकरों को बांधने को लेकर हुए हंगामे के सिलसिले में पुलिस ने बुधवार को तीन FIR दर्ज कीं. इस विवाद के बाद तनावपूर्ण माहौल के बीच मंगलवार को कुछ लोगों ने परिसर के अंदर एक सुअर लाने की कोशिश की थी. पुलिस ने बताया कि इन घटनाओं के सिलसिले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.
Eid LIVE: संभल में पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
संभल जिले को जिला प्रशासन ने पांच जोन और 16 सेक्टरों में बांटा है और ड्रोन कैमरों और सोशल मीडिया निगरानी टीमों के जरिए निगरानी बढ़ा दी है. जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने कहा कि 828 मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ी जाएगी तथा साफ सफाई, पेयजल और कुर्बानी के बाद अपशिष्टों के निस्तारण के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि शांति समिति और मोहल्ला स्तर की बैठकें की गई हैं तथा लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर नमाज नहीं पढ़ने और निर्धारित स्थानों से बाहर कुर्बानी नहीं देने का निर्देश दिया गया है.
Eid ul Adha LIVE Updates: लखनऊ पुलिस ने चार जोन में बांटा शहर, ट्रैफिक के भी इंतजाम
लखनऊ पुलिस के मुताबिक, ईदगाह ऐशबाग और आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षा प्रबंधन के लिए चार जोन में और पांच सेक्टरों में बांटा गया है. टीले वाली मस्जिद, ईदगाह ऐशबाग और बड़ा इमामबाड़ा में असिफी मस्जिद समेत पांच प्रमुख नमाज स्थलों के आसपास विशेष यातायात की योजनाएं तैयार की गई हैं. पुलिस ने कहा कि भीड़ प्रबंधन और नियमित सुरक्षा के लिए संयुक्त ब्रीफिंग एवं ‘मॉक ड्रिल’ कराई गई है, जबकि प्रमुख मार्गों, चौराहों और धार्मिक स्थलों की चौबीस घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जा रहा है. सादे कपड़ों में महिला पुलिस कर्मियों, एंटी-रोमियो दस्तों और पिंक पेट्रोल टीमों को भी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात किया गया है जिससे छेड़छाड़ की घटनाओं को रोका जा सके और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
Bakra Eid 2026 LIVE: यूपी में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
बकरीद पर पूरे यूपी में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, गश्त, यातायात व्यवस्था और अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती समेत सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी और आगर जरूरत पड़े तो शिफ्ट में नमाज पढ़ी जाए. लखनऊ में 1,347 पुलिस और यातायात पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी की छह कंपनियां, ‘वायरलेस यूनिट’ और ‘एलआईयू’ की टीमें तैनात की गई हैं जिससे कानून व्यवस्था बनाई रखी जा सके.
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
-
choose your destination
-
न्यूज़ अपडेट्स
-
फीचर्ड
-
अन्य लिंक्स
-
Follow Us On