Weather Updates Today LIVE: मई के महीने में झुलसाने वाले गर्मी से थोड़ी राहत अब उत्तर भारत के राज्यों को मिलने वाली है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तक आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है. 28 से 31 मई तक बेमौसम बारिश से पारा गिर सकता है और लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. आज का मौसम (Today Weather) की बात करें तो उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 27 से 30 मई तक बारिश का अलर्ट है. दिल्ली में 28 और 29 मई को बारिश हो सकती है.
आज का मौसम
साथ ही हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को बारिश होगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 31 मई तक, पूर्वांचल में 27 से 31 मई तक बारिश आ सकती है. पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ में आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट है. राजस्थान में 28 और 29 मई को धूल भरी आंधी के साथ बारिश आने की चेतावनी है. मध्य प्रदेश में 28 मई से 1 जून तक और छत्तीसगढ़ में 28 मई से 2 जून तक बरसात हो सकती है.
Follow the LIVE Updates of Weather Today, IMD Weather, Heatwave Alert Delhi NCR, UP, Noida, Rajasthan Rain Alert
Rain Alert in Uttarakhand: उत्तराखंड में दो दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले दो दिन बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है. बारिश, ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलेंगी. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बादल गरजने के साथ बिजली चमकने, ओले गिरने और 40-50 किमी से 60 किमी प्रति घंटा तक की गति से हवाएं चलेंगी. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी औरचमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी. 30 और 31 मई के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Weather Updates LIVE: दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा

Weather Today LIVE: आज कहां कब बारिश का अलर्ट
कहां कब बारिश
उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 27 से 30 मई तक
हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को बारिश
दिल्ली में 28 और 29 को बारिश के आसार
वेस्ट यूपी में 28 से 31 मई तक
पूर्वांचल में 27 से 31 मई तक बारिश
पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ में आंधी, बारिश
राजस्थान में 28 और 29 मई को धूल भरी आंधी
मध्य प्रदेश में 28 मई से 1 जून तक बारिश
छत्तीसगढ़ में 28 मई से 2 जून तक बारिश
IMD Weather Today LIVE: आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट पूरे उत्तर भारत में
Rain Alert in Delhi NCR: उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्वी भारत में अगले 2-3 दिनों के दौरान बरसात होगी. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 28 से 29 मई के दौरान अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में 28 से 30 मई के दौरान 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं. गरज-चमक के साथ आंधी आने की संभावना है.
Weather Today LIVE: यूपी में आज आंधी बारिश का अलर्ट
UP Weather News Today: उत्तर प्रदेश में आज आंधी, बारिश आने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. यूपी में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. वेस्ट यूपी में नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर से अवध में लखनऊ और पूर्वांचल में गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे जिलों में भी 28 से 30 मई तक बारिश और आंधी का अलर्ट है.

Weather Updates LIVE: दिल्ली में दो दिन बारिश होने के आसार
Weather Updates LIVE: दिल्ली से दो दिन बादल छाए रहने के साथ बारिश का अलर्ट है. इस दौरान बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ तेज आंधी आने की चेतावनी भी जारी गई है. दो दिन तक नोएडा, गाजियाबाद से दिल्ली तक बरसात का अलर्ट है.
