विज्ञापन

आंसुओं को पोंछते दिखीं अपर्णा, प्रतीक की यादों भरा इमोशनल वीडियो शेयर किया, बेटियां भी दिखीं उदास

अपर्णा यादव ने अपने दिवंगत पति के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है. उसमें वो पति की याद करते हुए इमोशनल दिखाई दीं. अखिलेश यादव का परिवार भी कार्यक्रम में नजर आया.

आंसुओं को पोंछते दिखीं अपर्णा, प्रतीक की यादों भरा इमोशनल वीडियो शेयर किया,  बेटियां भी दिखीं उदास
Aparna Yadav Prateek Yadav: अपर्णा यादव और प्रतीक यादव
नई दिल्ली:

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की एक तेरहवीं का कार्यक्रम भी बुधवार को पूरा हो गया. इस कार्यक्रम में पूरा यादव परिवार अपर्णा के घर नजर आया. प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए एक भावुक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में सबसे पहले प्रतीक यादव की तस्वीर दिखाई देती है. फिर खामोश और गमगीन अपर्णा यादव दिखती हैं. वो अपने आंसुओं को पोंछती भी नजर आईं. बगल में उनकी उदास बेटी बैठी थी. बैटियां भी पिता को श्रद्धांजलि देती नजर आ रही हैं.

इमोशनल अपर्णा यादव का वीडियो 

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी हवन-पूजन के कार्यक्रम में शामिल होती दिखाई दीं.सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव, आदित्य यादव, अखिलेश यादव भी वहां पहुंचे. धर्मेंद्र यादव, डिंपल यादव और यादव परिवार का कुनबा यज्ञ में आहुति देते दिखाई पड़ रहा है. एक-एक कर सभी सदस्यों ने प्रतीक की तस्वीर पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी. 

प्रतीक यादव का 38 साल का उम्र में 13 मई को निधन हो गया था. फेफड़े की परेशानी से जूझ रहे प्रतीक यादव नसों में ब्लॉकेज और हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी. उस दिन अपर्णा यादव घर पर भी नहीं थीं और असम में हिमंता बिस्वा सरमा के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने गई थीं. 14 मई को लखनऊ में बैकुंठधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया था.प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके घर पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें - पत्नी के बहते आंसू, पिता को बस निहारती रहीं बेटियां... प्रतीक यादव की आखिरी विदाई पर अपर्णा का इमोशनल मैसेज

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं. जबकि अखिलेश यादव पहली पत्नी के बेटे हैं. अखिलेश यादव के परिवार में सभी समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं. हालांकि अपर्णा यादव ने अलग राह पकड़ते हुए भाजपा का दामन थामा था. उन्हें यूपी महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया था. यूपी की राजनीति में वो लंबे समय से सक्रिय हैं. फिटनेस क्लब और रियल एस्टेट का कारोबार करने वाले प्रतीक यादव पशु कल्याण संगठन भी चलाते थे. खुद सीएम योगी ने उनकी गोशाला का एक बार दौरा किया था.

ये भी पढ़ें - प्रतीक यादव ने मेल पर किया था पत्नी अपर्णा को प्रपोज, स्कूल में ही हो गया था प्यार

ये भी पढ़ें - ‘बेडरूम में गिरे, सिर पर लगी चोट', प्रतीक यादव की मौत पर जिम पार्टनर का दावा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सुलझेगी मौत की गुत्थी
 

लेखक के बारे में
img
अमरीश कुमार त्रिवेदी
Associate News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aparna Yadav, Aparna Yadav Video, Prateek Yadav, Akhilesh Yadav, Lucknow News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com