विज्ञापन

बाहुबली विधायक अनंत सिंह का वीडियो वायरल, डांस करती महिला के साथ सर्मथकों ने लहराए हथियार

Anant Singh Viral Video: वीडियो में एक महिला डांस कर रहीं हैं. डांस को देखने के लिए बड़े से हॉल में लोगों का जमावड़ा है. जिसमें अनंत सिंह भी आराम से बैठे हुए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की तरह वे भी ताली बजाते हुए नजर आ रहे हैं.

बाहुबली विधायक अनंत सिंह का वीडियो वायरल, डांस करती महिला के साथ सर्मथकों ने लहराए हथियार

मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में वे डांसरों के साथ गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं एक और वीडियो सामने आया है जिसमें भोजपुरी गानों पर उनके समर्थक हथियार लेकर डांस करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो में भी अनंत सिंह का क्लिप दिखाया गया है.

हालांकि एनडीटीवी इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.अब वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल शनिवार को विधायक अनंत सिंह गोपालगंज के हथुआ के सेमराव गांव में गुड्डू राय के आवास पर आयोजित एक निजी समारोह में भाग लेने के लिए आए हुए थे. बताया गया है कि यहां पर उपनयन संस्कार का कार्यक्रम था. और इसी कार्यक्रम में वे शिरकत कर रहे थे. 

डांस पर ताली बजाते दिखे अनंत सिंह

दावा किया जा रहा है कि इसी उपनयन संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला डांस कर रहीं हैं. डांस को देखने के लिए बड़े से हॉल में लोगों का जमावड़ा है. जिसमें अनंत सिंह भी आराम से बैठे हुए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की तरह वे भी ताली बजाते हुए नजर आ रहे हैं.

हाथों में हथियार 

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आधा दर्जन से ज्यादा लोग अपने हाथों में हथियार लिए हुए हैं और वह हथियार लहरा रहे हैं. हाथों में हथियार लेकर डांस कर रहे हैं. हालांकि इस मामले में अभी तक अनंत सिंह की प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी है.

वहीं अब समर्थकों का वीडियो जिसमें हथियार के साथ डांस करना उनके लिए भी मुसीबत बन सकता है. इस मामले में जिला प्रशासन के द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: बिहार के सीवान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शहाबुद्दीन के बेटे और RJD विधायक ओसामा के दो घरों पर मारी रेड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com