बागपत की बडौत कोतवाली इलाके के बावली रोड पर एक जूता व्यापारी ने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी पत्नी के सामने दुकान पर जहर निगल कर आत्महत्या की कोशिश की. ये देखकर पत्नी ने भी जहर खा लिया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस के मुताबिक-आर्थिक तंगी के चलते व्यापारी ने आत्मघाती कदम उठाया.
यूपी में BJP विधायक के काफिले पर फेंका गोबर, कार्यकर्ताओं ने लगाया पथराव का भी आरोप
दरअसल मूलरूप से रमाला थाना क्षेत्र के कासिमपुर खेड़ी गांव निवासी 40 वर्षीय राजीव तोमर बड़ौत शहर के सुभाष नगर में रहते हैं. पांच साल से बावली रोड पर जूते की दुकान के साथ होलसेल का भी काम कर रहे थे. मंगलवार दोपहर वह दुकान पर फेसबुक पर लाइव हुए और व्यापार के संबंध में आर्थिक परेशानी की बात करते हुए जहर खा लिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस दौरान वहां मौजूद पत्नी पूनम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहीं. इसके बाद पूनम ने भी जहर खा लिया, लेकिन तब तक लाइव बंद हो चुका था.
फेसबुक पर दो मिनट के इस वीडियो पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई राजनेता और लोग कमेंट्स कर रहे हैं. वीडियो में राजीव तोमर एक पाउच खोलते हैं और उसकी सामग्री निगल लेते हैं, इस दौरान उनकी पत्नी उन्हें रोकने की कोशिश करती है. फ्रेम से बाहर होने से पहले वह बहुत कोशिश करती हैं कि राजीव मुंह से ये थूक दो.
तोमर रोते हुए इस वीडियो में कहते हैं, "मुझे लगता है कि मुझे बोलने की स्वतंत्रता है. मेरे पास जो कर्ज है, मैं उसका भुगतान करूंगा. भले ही मैं मर जाऊं, मैं भुगतान करूंगा, लेकिन मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि कृपया इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें. मैं देशद्रोही नहीं हूं, लेकिन मुझे अपने देश पर विश्वास है, लेकिन मैं मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) से कहना चाहता हूं कि आप छोटे व्यापारियों और किसानों के हितैषी नहीं हैं. अपनी नीतियां बदलें.” तोमर ने शिकायत की कि जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) ने उनके व्यवसाय को प्रभावित किया.
''बदले'' की राजनीति : पीएम मोदी ने यूपी में पहली वर्चुअल रैली में अखिलेश यादव पर साधा निशाना
उन्हें फेसबुक पर लाइव देखने वालों ने पुलिस को फोन किया, पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले गई.
इस घटना पर दुख जताते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, "बागपत में एक व्यवसायी के आत्महत्या के प्रयास और उनकी पत्नी की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना है. मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि राजीव जी जल्द स्वस्थ हों."
(अगर आपको सहायता की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं)
हेल्पलाइन :
1) वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ - 9999666555 अथवा help@vandrevalafoundation.com
2) TISS iCall - 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए, प्रियंका गांधी ने कहा, "हम पूरे यूपी में छोटे व्यापारियों, व्यवसायों के बीच इस तरह की परेशानी देख रहे हैं. विमुद्रीकरण, जीएसटी और लॉकडाउन ने उन्हें सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है." रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो बच्चों के पिता राजीव तोमर पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी में थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं