उत्तर प्रदेश विधानसभा के मद्देनजर तमाम राजनीतिक दलों के उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुटे हैं. कई जगहों पर कुछ प्रत्याशियों का विरोध देखने को भी मिला. ताजा मामला बीजेपी उम्मीदवार और विधायक सहेंद्र रमाला के काफिले पर हमले का है. मंगलवार को बागपत के छपरौली में बीजेपी विधायक के काफिले पर कथित हमला हुआ. बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि काफिले पर गोबर फेंका गया. यही नहीं पथराव भी किया गया.
बीजेपी नेताओं ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जुलूस निकाला जा रहा था जब वाहनों पर गोबर और गोबर के उपले फेंके गए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आरोप है कि बीजेपी उम्मीदवार के काफिले पर पथराव किया गया. यही नहीं जब काफिला रालोद कार्यालय के पास पहुंचा तो रालोद कार्यकर्ताओं ने झंडा लहराकर विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया.
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है लेकिन कहा कि उन्हें अभी तक इसकी विस्तृत रिपोर्ट नहीं मिली है. एसएचओ ने कहा कि पुलिस द्वारा की गई फोटोग्राफी के आधार पर दोषियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
वीडियो: आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बीजेपी पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं