विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 11 फरवरी से शुरू होगा बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य: हुमायूं कबीर

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 11 फरवरी से शुरू होगा बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य: हुमायूं कबीर
  • मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर नई मस्जिद के निर्माण का औपचारिक शुभारंभ फरवरी दो हजार छब्बीस को होगा.
  • जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने मस्जिद निर्माण की तारीख और आधारशिला कार्यक्रम की घोषणा की है.
  • प्रस्तावित स्थल बेलडांगा में कुरान पाठ सहित धार्मिक कार्यक्रम के बाद मस्जिद निर्माण का काम शुरू होगा.

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में विवादित बाबरी मस्जिद के नाम पर नई मस्जिद के निर्माण की घोषणा के बाद राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मी तेज हो गई है. जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर, जिन्हें इसी घोषणा के कारण तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था, ने अब निर्माण की तारीख का औपचारिक ऐलान कर दिया है. उनके अनुसार, इस प्रस्तावित मस्जिद का निर्माण कार्य 11 फरवरी, 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा. मुर्शिदाबाद के बेलडांगा स्थित प्रस्तावित स्थल पर इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं.

निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. बुधवार सुबह करीब 10 बजे आधारशिला रखी जाएगी, जिसमें लगभग 1200 लोगों द्वारा कुरान पाठ करने की संभावना जताई गई है. कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक कुरान पाठ से होगी, जिसके संपन्न होने के पश्चात दोपहर के समय मस्जिद के निर्माण का औपचारिक आगाज किया जाएगा. हुमायूं कबीर के इस कदम ने इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है.

बीते दिनों में हुमायूं कबीर के मुर्शिदाबाद के बेलडांगा के जिस प्लॉट पर बाबरी मस्जिद की नींव रखी गई है, वहां आज जुम्मे के पहली नमाज में हजारों की भीड़ उमड़ी थी. नमाज बाद लोगों को दावत का इंतजाम किया गया था.  करीब एक हजार लोगों के लिए खाना बनाया गया था. हजारों लोग प्रस्तावित साइट पर नमाज के लिए आए थे. 

छह दिसंबर को, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित नेता कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले के रेजिनगर में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनाई जाने वाली मस्जिद की आधारशिला रखी. इससे अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले से ही ध्रुवीकृत पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल और भी गर्म हो गया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Humayun Kabir News, Friday Prayer At Babri Site, West Bengal Proposed Babri Site, Jume Ki Namaz In Murshidabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com